{"_id":"58d6b8a54f1c1bfc411a16ea","slug":"landlord-s-son-tried-to-rap-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान मालिक के बेटे ने की बच्ची से रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान मालिक के बेटे ने की बच्ची से रेप की कोशिश
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 26 Mar 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
RAPE
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिहानी गेट थाना क्षेत्र की एक कालोनी में मकान मालिक के बेटे ने 11 वर्षीय बच्ची से रेप की कोशिश की। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।पीड़ित बच्ची परिवार के साथ सिहानी गेट थाने की एक कालोनी में किराए के मकान में रहती है।
विज्ञापन
वह इलाके के ही एक स्कूल में तीसरी क्लास में पढ़ती है जबकि उसके पिता नोएडा की एक कंपनी में काम करते हैं और मूलरूप से गोरखपुर के रहने वाले हैं। परिजनों का आरोप है कि शनिवार शाम को बच्ची की मां मार्केट और पिता ड्यूटी गए हुए थे। शाम करीब सात बजे बच्ची पहली मंजिल से जीने के रास्ते से नीचे आ रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान मकान मालिक किशन लाल के बेटे विपिन (25) ने बच्ची का हाथ पकड़ लिया और उसे खिंचकर कमरे में ले गया और उससे रेप करने की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए और आरोपी विपिन बच्ची को छोड़कर भाग निकला। बच्ची ने मां के घर आने पर उन्हें आपबीती बताई।
विज्ञापन
इसके बाद मां ने बच्ची के पिता और सिहानी गेट पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। साथ ही बच्ची की मां ने आरोपी विपिन के खिलाफ तहरीर दी। एसएचओ सिहानी गेट डालचंद का कहना है कि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।