{"_id":"58b9b43a4f1c1bec45830dac","slug":"lady-driver-s-antics-annoying-professor","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर की हरकतों से लेडी प्रोफेसर परेशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्राइवर की हरकतों से लेडी प्रोफेसर परेशान
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Fri, 03 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सीनियर आईएएस की प्रोफेसर पत्नी ने अपने ड्राइवर के खिलाफ सिहानी गेट थाने में तहरीर दी है। लेडी प्रोफेसर का आरोप है कि आए दिन ड्राइवर उन्हें परेशान करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरूआती पूछताछ में पुलिस आरोपी को मानसिक रोगी बता रही है।
वैशाली में रहने वाली महिला जीटी रोड स्थित एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं। उनके पति दिल्ली में सीनियर आईएएस हैं। शुक्रवार दोपहर लेडी प्रोफेसर अपने ड्राइवर को लेकर सिहानी गेट थाने पहुंचीं। प्रोफेसर का कहना था कि उनका ड्राइवर बात-बात पर परेशान करता है।
वह उसे कई बार नौकरी से हटा भी चुकी हैं, लेकिन ड्राइवर उनके पति से माफी मांगकर दोबारा नौकरी पर लग जाता है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर को वह कॉलेज में एग्जाम ले रही थीं। इसी दौरान उनका ड्राइवर उनसे मिलने क्लास रूम की ओर आने लगा।
विज्ञापन
प्रिंसिपल ने उसे रोका तो ड्राइवर ने उनसे भी बदतमीजी की। कॉलेज में करीब 10 मिनट तक ड्रामा चलता रहा। इसके बाद वह आरोपी को लेकर सिहानी गेट थाने चली आईं। सिहानी गेट एसएचओ डालचंद का कहना है कि पुलिस आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस इस मामले में महिला प्रोफेसर से भी पूछताछ कर रही है।