{"_id":"5724dce24f1c1b955ba91653","slug":"kiln-worker-raped-minor-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्टा कर्मी की नाबालिग बेटी के साथ रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भट्टा कर्मी की नाबालिग बेटी के साथ रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 01 May 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
बलात्कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में एक ईंटों भट्टे पर किशोरी से रेप किया गया। किशोरी के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
किशोरी मुजफ्फरनगर की रहने वाली है। वह परिवार के साथ लोनी क्षेत्र में भट्टे पर ईंटो की पथाई का काम करती है।
किशोरी के परिजनों ने बताया कि 26 अप्रैल को वह भट्टे पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी 14 वर्षीय बेटी लापता हो गई। काफी तलाशने के बाद उनकी बेटी भट्टा परिसर में ही सुनसान जगह बेहोश मिली। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। बेटी ने होश आने पर भट्टे पर काम करने वाली अंकित पर रेप करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
इस मामले में 28 अप्रैल को लोनी कोतवाली में शिकायत की। सीओ लोनी अनिल यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच दो दिन तक फैसले की बात चली। इसके बाद फैसला नहीं हो पाने पर पुलिस को सूचना दी गई। मेडिकल में रेेप की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन