{"_id":"5919f8284f1c1be764f22802","slug":"killed-by-the-acid-of-a-young-man-lying-on-the-crusher","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्हू पर सो रहे युवक की तेजाब डालकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोल्हू पर सो रहे युवक की तेजाब डालकर हत्या
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 16 May 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
acid
- फोटो : demo pic
खुर्रमपुर गांव में कोल्हू पर सो रहे एक युवक का सोमवार सुबह तेजाब से जला शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की। परिजनों ने एक युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए उसकी गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा काटा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इस तेजाब से कोल्हू की भट्टी साफ की जाती थी, वही तेजाब युवक पर डाला गया।जनपद बागपत के बंद पुर गांव निवासी कृष्ण कुमार (23) खुर्रमपुर गांव निवासी टीटू के कोल्हू पर काम करता था। वह गांव में अकेला रहता था। दो भाई जगमाल, राजपाल और छह बहने संतोष, सत्तो, सरोज, बाला, पप्पल और कृष्णा है जो बागपत में रहते हैं।
विज्ञापन
रविवार रात कृष्ण काम खत्म करने के बाद कोल्हू पर ही सो गया था। किसी ने देर रात उसके शरीर तेजाब डालकर जला दिया। सोमवार सुबह गांव निवासी एक व्यक्ति ने उसका शव कोल्हू के पास ही खेत में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
गांव में खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मृतक के परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। कार्यवाहक एसओ सरताज अहमद ने बताया कि मृतक का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक को तेजाब से जलाकर हत्या की गई है।
शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि हत्या में उसी तेजाब का प्रयोग किया गया है, जिससे कोल्हू की भट्टी साफ की जाती है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
चार दिन पूर्व सत्यनारायण हुआ था झगड़ा
कोल्हू मालिक टीटू ने बताया कि चार दिन पूर्व कृष्ण कुमार का साथ ही कोल्हू पर काम करने वाले बिहार दरभंगा निवासी सत्यनारायण से झगड़ा हुआ था। कोल्हू पर रखे सत्यनारायण के बर्तन किसी ने गिरा दिये थे। कृष्ण कुमार उसके बर्तन उठाकर रख रहा था। इसी बीच सत्यनारायण आ गया था।
उसने सोचा कृष्ण कुमार ने उसके बर्तन गिराये है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। मौके पर पहुंचे टीटू ने सत्यनारायण को समझाया था। उसके नहीं मानने पर उसने उसे कोल्हू से निकाल दिया। सत्यनारायण गांव निवासी एक व्यक्ति की ट्यूबवेल पर जाकर रहने लगा।
मृतक कोल्हू पर ही खाना खाता था
खुर्रमपुर गांव निवासी टीटू कोल्हू चलाते हैं। छह माह पूर्व ही कृष्ण उनके कोल्हू पर काम करने आया था। मृतक कोल्हू पर ही खाना खाता और रहता था।