फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Just in front of the police station personnel demolition of toll

पुलिस चौकी के सामने टोल टैक्सकर्मियों ने बस में की तोड़फोड़

Mon, 06 Jun 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 06 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Just in front of the police station personnel demolition of toll
टोल बैरियर - फोटो : अमर उजाला

टोल टैक्स के पास प्राइवेट बस से गिरकर एक युवक घायल हो गया। शोर मचाने के बावजूद चालक ने बस नहीं रोकी। इस पर टोल टैक्सकर्मियों ने डासना पुलिस चौकी केसामने बस खड़ी कर भाग रहे चालक को पकड़कर पीटा और बस में तोड़फोड़ की। सूचना पर पुलिस पहुंची और छानबीन की। हालांकि इस संबंध में देर रात तक एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई थी।

विज्ञापन



घटना रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। बरेली के सरौली से एक प्राइवेट बस दिल्ली जा रही थी। बस में करीब 50 सवारियां थीं, जिनमें असद निवासी सरौली, बरेली बस में खिड़की के पास खड़ा था। टोल टैक्स के पास ब्रेकर पर झटका लगने पर वह बस से नीचे गिरकर घायल हो गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर टोल टैक्सकर्मी दौड़कर आए और बस चालक अजहर निवासी शाहबाद, बरेली को रोकने की कोशिश की। लेकिन उसने बस रोकने के बजाय दौड़ा दी।
विज्ञापन


डासना पुलिस चौकी के सामने जाकर बस रोकी। इस दौरान टोल टैक्सकर्मी पीछा करते हुए वहीं पहुंच गए। उन्होंने चालक को पकड़कर पीटा और बस में तोड़फोड़ की। तोड़फोड़ के दौरान दो सवारियों को भी चोटें आईं। घायल असद को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ मसूरी हरिदयाल यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed