फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Jija-Salahaj jumped ahead of the train

जीजा-सलहज ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Tue, 14 Mar 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 14 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Jija-Salahaj jumped ahead of the train
train - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

कोटगांव फाटक के पास होली की रात एक जीजा-सलहज ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच के दौरान पुलिस दौरान दोनों के प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है।
मृतक धर्म अवतार (40) पुत्र जगदीश और माधुरी (28) पत्नी जयवीर सिंह निवासी खोड़ा कालोनी में किराए के मकान में परिवार के साथ रहते थे।

दोनों मृतक मूलरूप से औरेया जिले के अछलेड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। धर्म अवतार पेशे से वह कैब चालक था, जबकि माधुरी एक गृहणी थी। पुलिस के अनुसार धर्म अवतार और माधुरी के बीच जीजा और सलहज का रिश्ता था।
विज्ञापन


नगर कोतवाल ने बताया कि दोनों ने सोमवार देर रात करीब 11 बजे कोटगांव फाटक के पास आउटर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। देर रात करीब 12 बजे वहां से निकलने वाले लोगों ने पुलिस को शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन पुलिस को वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच के दौरान परिजनों ने बताया कि सोमवार को दोनों घर से झगड़ा होने के बाद निकले थे। वहीं, परिजनों ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच पिछले कुछ माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी को लेकर दोनों के घरों में अक्सर झगड़ा रहता था। वहीं, नगर कोतवाली परशुराम का कहना है कि मामले में कोई शिकायत नहीं दी गई है।


यदि कोई शिकायत दी जाती है तो कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ट्रेन के सामने आने पर भी नहीं कटा दोनों में किसी का अंग
इस मामले की जांच कर रहे मॉडल टाऊन चौकी प्रभारी नीरज त्यागी ने बताया कि हादसे के बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया है कि दोनों के शवों का एक भी अंग ट्रेन से नहीं कटा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया है कि धर्म अवतार की मौत उसकी रीढ़ की हड्डी टूटने से हुई है, जबकि माधुरी की मौत उसके सिर में चोट आने से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed