{"_id":"57e964cf4f1c1bbb6f573e6f","slug":"iron-flew-from-the-car-business-laptop-bag","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहा कारोबारी की कार से उड़ाया लैपटॉप बैग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोहा कारोबारी की कार से उड़ाया लैपटॉप बैग
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Mon, 26 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
लैपटॉप
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरडीसी में दिनदहाड़े चोरों ने एक लोहा कारोबारी की लग्जरी कार से लैपटॉप बैग उड़ा लिया। बैग में लैपटॉप के अलावा एक टैबलेट, चेक बुक और कुछ जरूरी कागजात थे। पीड़ित कारोबारी ने कविनगर थाने में तहरीर दे दी है।पीड़ित कारोबारी दीपक अग्रवाल, मॉडल टाउन दिल्ली के रहने वाले हैं। उनकी नवयुग मार्केट में लोहे की दुकान है।
विज्ञापन
दीपक ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह अपने ड्राइवर मुकेश के साथ कार से आरडीसी में निजी काम से आए थे। कार में ड्राइवर को बैठा छोड़कर वह किसी से मिलने चले गए। कुछ देर बाद उनका ड्राइवर कार को लॉक कर पास की एक दुकान से कुछ सामान खरीदने चला गया।
विज्ञापन
ड्राइवर मुकेश जब वापस लौटा तो उसने देखा कि कार की पिछली सीट पर रखा हुआ लैपटॉप बैग गायब है। उसने तुरंत इसकी जानकारी दीपक को दी। इसके बाद दीपक ने कविनगर थाने में जाकर बैग चोरी होने की तहरीर दी। बैग में एक लैपटॉप, एक टैबलेट, चेक बुक और कुछ जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन