{"_id":"59174d4f4f1c1b8518851181","slug":"ipl-betting-on-the-match-six-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते छह गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते छह गिरफ्तार
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 13 May 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिंक रोड थानाक्षेत्र के महाराजपुर गांव से पुलिस ने दिल्ली डेयरडेविल्स और पुणे सुपरजाइंट्स के मैच पर सट्टा लगा रहे छह सटोरियाें को धर दबोचा। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए पांच युवक छोटे बुकीज हैं, जबकि एक युवक बड़े बुकी का नौकर है, जो रुपये लाने-ले जाने का काम करता था।
विज्ञापन
उसकी मदद से पुलिस बड़े बुकीज तक पहुंचने की कोशिश में लगी है। पुलिस को शक है कि गिरोह से कुछ क्रिकेटर भी जुड़े हो सकते हैं। इसकी जांच की जा रही है।एसपी सिटी आकाश गौतम ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि महाराजपुर स्थित एक सिनेमा हाल केपास ग्राउंड में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने छापा मारकर कार में बैठे पांच युवकों को दबोच लिया। उनके पास से 70 हजार रुपये, सात मोबाइल और कार बरामद हुई। पुलिस छापे के दौरान ही एक युवक बाइक पर आया तो पुलिस ने उसे भी पक्ड़ लिया। जांच में सामने आया है कि बाइक पर आया युवक बड़े बुकी का नौकर है, जो रुपये लेने आया था।
विज्ञापन
सटोरियों की पहचान रमेश उर्फ रवि, श्याम, रोहित, बॉबी व विकास निवासी सौहरखा गांव गौतमबुद्घ नगर और बॉबी कपूर निवासी शकरपुर, दिल्ली है। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उनके पास से कार, 70 हजार रुपये और सात मोबाइल और बाइक बरामद हुई हैं।
लीज लाइन के जरिए कोड भाषा में आता था रेट
एसपी सिटी ने बताया कि साहिबाबाद से पिछले दिनों पकड़े गए सट्टेबाज गिरोह की तरह ये सटोरिये भी कंप्यूटराइज्ड लीज लाइन के जरिए सट्टे के रेट पता करते थे। यहां भी लीज लाइन पर सिर्फ नंबर की कोड लैंग्वेज में रेट बताए जाते थे। जिन्हें डीकोड के रेट पता किए जाते थे।
सटोरियों ने किसी भी क्रिकेटर के उनके साथ जुड़े होने की बात से इंकार किया है। हालांकि पुलिस जांच में जुटी है।
रुपये केलालच में घर छोड़कर आए गाजियाबाद
एसपी सिटी ने बताया कि सभी युवक रुपये कमाने के लालच में नोएडा स्थित घर छोड़कर इंदिरापुरम में एक फ्लैट लेकर रह रहे थे। रमेश उर्फ रवि बीकॉम पास है। वह एक अकाउंटेंट केपास नौकरी करता था। मगर रुपयों के लालच में बुकी बन गया। इसके बाद अन्य गांव के दोस्तों को भी इसी काम में लगा दिया।
पुलिस को शक है कि 100 से अधिक लोग इनके गिरोह में जुड़े हैं।
बड़े बुकी की जल्द गिरफ्तारी का दावा
एसपी सिटी ने बताया कि बॉबी कपूर बड़े बुकी का नौकर है, जो उसके कहने पर रुपये लाने-ले जाने का काम करता था। उसकी मदद से जल्द ही पुलिस बड़े बुकी और उनसे जुड़े पूरे गिरोह को पकड़ लेगी।