{"_id":"587e6efd4f1c1b3403f002b7","slug":"inspector-tampered-with-me","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘इंस्पेक्टर ने मेरे साथ गंदी बातें करने के बाद की छेड़छाड़’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘इंस्पेक्टर ने मेरे साथ गंदी बातें करने के बाद की छेड़छाड़’
ब्यूरो, अमर उजाला/ गाजियाबाद
Updated Wed, 18 Jan 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
rape
रेप की कोशिश के एक मामले में पीड़ित महिला ने बयान दर्ज कर रहे इंस्पेक्टर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में एसएसपी से शिकायत की गई है। एसएसपी ने एसपी सिटी को मामले की जांच सौंपी है। एसपी सिटी ने महिला और आरोपी इंस्पेक्टर से पूछताछ की है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला लोनी के ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र की रहने वाली है। कुछ दिन पहले उन्होंने परिवार के ही एक व्यक्ति पर रेप की कोशिश करने का आरोप लगाया था। इस मामले की जांच चल रही है। महिला ने इस संबंध में डीआईजी से भी शिकायत की थी कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
महिला की मानें तो मंगलवार को उन्हें पुलिस ऑफिस में तैनात एक इंस्पेक्टर ने रेप की कोशिश मामले में बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था। आरोप है कि बयान दर्ज करते समय इंस्पेक्टर ने न सिर्फ उनसे आपत्तिजनक बातें कीं, बल्कि छेड़छाड़ भी की।
विज्ञापन
उन्होंने इसका विरोध किया और पुलिस ऑफिस में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों से इसकी शिकायत की। मामला एसएसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने एसपी सिटी सलमान ताज को जांच करने के निर्देश दिए। एसपी सिटी ने बताया कि उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत कर अपनी रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी है।