फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Increase the crime if you said ... Take away the post from me

क्राइम बढ़ा तो दरोगा बोला... छीन लो मुझ से चौकी

Fri, 26 May 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 26 May 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Increase the crime if you said ... Take away the post from me
crime news - फोटो : demo pic

पिछले एक माह में अचानक बढ़े लुटेरों और स्नैचर्स के आतंक के आगे एक दरोगा ने हथियार डाल दिए हैं। शास्त्री नगर चौकी पर तैनात दरोगा ने एसएसपी के नाम प्रार्थना पत्र कविनगर एसएचओ को सौंपकर मांग की है कि उसे चौकी से हटा दिया जाए।

विज्ञापन


उधर, एसएसपी ने शुक्रवार देर शाम 30 दरोगाओं की तबादला सूची जारी कर दी। इसमें उक्त दरोगा को चौकी से हटाकर थाने पर अटैच कर दिया गया।कुछ दिनों से कविनगर थानाक्षेत्र में लगातार लूट और स्नैचिंग की वारदातें हो रही हैं, जिन्हें रोकने में पुलिस पूरी तरह फेल साबित हो रही है।
विज्ञापन


पिछले दस दिन में सिर्फ शास्त्री नगर चौकी क्षेत्र में ही आधा दर्जन से अधिक लूट और स्नैचिंग की वारदात हुई हैं। आला अधिकारी लगातार दरोगा को फटकार लगा रहे थे। सूत्रों की मानें तो परेशान दरोगा ने एसएचओ को पत्र लिखकर चौकी से हटाने की अपील कर डाली। एसएचओ ने इसकी जानकारी आला अधिकारियों तक पहुंचा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शुक्रवार शाम दरोगा को थाने से अटैच कर दिया गया। हालांकि एसएसपी एचएन सिंह का कहना है कि उक्त दरोगा का तबादला रुटीन प्रक्रिया के तहत किया गया है। पूरे जिले की फोर्स क्राइम रोकने में जुटी है। जल्द ही सभी लुटेरे गिरोह पुलिस की गिरफ्त में होंगे।


नए गिरोह आने से बढ़ रही पुलिस की टेंशन
अधिकारियों की मानें तो लूट और स्नैचिंग की वारदातों में नए गिरोह सक्रिय हो गए हैं। इनमें से कुछ ऐसे छात्र भी हैं जो प्रेमिकाओं का खर्च उठाने और मौज मस्ती के लिए लूट और छीनाझपटी की वारदात कर रहे हैं। इनका कोई रिकॉर्ड नहीं है। चेकिंग के दौरान भी स्टूडेंट के नाम पर ये शातिर लुटेरे बच निकलते हैं।  

 हाल में शास्त्री नगर में हुई घटनाएं
26 मई: बाइकर्स ने स्कूटी सवार रेलवे के जेई को लूटा

25 मई: मार्केट जा रही महिला बैंककर्मी से लूटी चेन
22 मई: सब्जी लेकर लौट रही महिला से घर के सामने चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed