फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Husband abducted, woman arrested for kidnapping business

किशोरी से देह व्यापार कराने वाली महिला गिरफ्तार, पति फरार

Thu, 16 Mar 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद Updated Thu, 16 Mar 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Husband abducted, woman arrested for kidnapping business
rape - फोटो : demo pic

उत्तराखंड के रुड़की रेलवे स्टेशन से किशोरी को सम्मोहित कर शालीमार गार्डन में लाकर वेश्यावृत्ति कराने वाली महिला को पुलिस ने उसके फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फरार पति की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक महिला सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए देह व्यापार का धंधा करती थी।       

विज्ञापन


एसएचओ साहिबाबाद धीरेंद्र यादव ने बताया कि किशोरी ने महिला की पहचान भी कर ली है। उसका नाम तारा है। महिला ने पूछताछ में बताया है कि चार मार्च को किशोरी को अकेले देखकर वह उसके साथ ही ट्रेन में आई और उसे दिल्ली ले आई। महिला का कहना है कि किशोरी परेशान थी, इसलिए वह उसे अपने फ्लैट पर ले गई।
विज्ञापन


किशोरी से उसने वेश्यावृत्ति नहीं कराई है। उसके ऊपर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। महिला का कहना है कि जब किशोरी ने अपने घर जाने को कहा तो उसने जाने दिया। एसएचओ ने बताया कि शुुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला सोशल नेटवर्किंग साइट और व्हाट्स एप के जरिए देह व्यापार का धंधा करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल साइट्स के जरिए लड़कियों की फोटो ग्राहकों को भेजी जाती थी और रेट भी तय होते थे। पुलिस को शक है कि महिला के तार किसी बड़े देह व्यापार करने वाले गिरोह से जुड़े हैं। उन्हें उम्मीद है कि महिला के पति की गिरफ्तारी होने के बाद इसका खुलासा हो सकता है। किशोरी का मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस उसके पति की तलाश में दबिश दे रही है।



 बता दें कि बुधवार को दिल्ली पुलिस एक 16 वर्षीय किशोरी को लेकर थाना साहिबाबाद पहुंची थी। किशोरी का आरोप था कि शालीमार गार्डन के एक फ्लैट में बंद कर उससे वेश्यावृति करवाई गई।      

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed