फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Housing Development Seals To 49 Homes

आवास विकास ने 49 मकानों को किया सील

Sun, 25 Jun 2017 11:28 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद Updated Sun, 25 Jun 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Housing Development Seals To 49 Homes
आवास विकास - फोटो : demo pic

प्रताप विहार स्थित कांशीराम आवासीय योजना के 49 मकानों में अनधिकृत रूप से रह रहे लोगों से रविवार को मकान खाली कराए गए। आवास विकास परिषद के अफसरों ने खाली कराए गए मकानों को सील कर दिया। कुछ दबंग लोगों ने इन मकानों पर वर्षों से कब्जा कर किराए पर दे रखा था।

विज्ञापन


दूसरी ओर, परिषद की इस कार्रवाई से कई परिवारों का अब आशियाना छिन गया है।आवास विकास परिषद के अधीक्षण अभियंता केए सिंघल के नेतृत्व में विभागीय टीम और पुलिस सुबह करीब 11 बजे कांशीराम कालोनी में पहुंचीं। अधिकारियों ने लोगों को मकान खाली करने का समय दिया, लेकिन वह कार्रवाई का विरोध कर मकान खाली न करने पर अड़ गए।
विज्ञापन


मकानों में काबिज लोगों की अधिकारियों से जमकर नोकझोंक हुई, हालांकि मौजूद पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद टीम ने इन मकानों में रह रहे लोगों का सामान खुद ही बाहर निकाला और मकानों को सील कर दिया। मकान खाली कराए जाने से बेघर हुए परिवारों की महिलाएं और बच्चे रोने लगे, लेकिन परिषद की कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आवास विकास ने वर्ष 2010-11 में कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना में 1376 मकान बनाए थे। इनमें से 1327 मकान आवंटित कर दिए गए थे। 49 मकानों का आवंटन नहीं हो पाया था। इन मकानों में कुछ लोगों ने कब्जा कर उन्हें किराए पर दे दिया था।

आविप अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई से पहले मकान खाली करने के लिए नोटिस दिए गए थे। बावजूद इसके लोगों ने मकान खाली नहीं किए।

मकान किराए पर देने वालों पर नहीं की कार्रवाई
कांशीराम आवासीय योजना के इन 49 मकानों को दबंगों ने चार से पांच हजार रुपये प्रतिमाह के किराए पर दिया हुआ था। इससे उन्हें हर माह मोटी कमाई हो रही थी। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने लोगों से पूछा कि वह किराया किसे दे रहे हैं, लेकिन उन्होंने नाम उजागर नहीं किए।

हालांकि कई महिलाएं उनसे भिड़ गईं, उनका कहना था कि जब मकान किराए पर दिए जा रहे थे तब आवास विकास परिषद के अधिकारी कहां थे। अब वह बच्चों को लेकर कहां जाएं।


चेकिंग में मिले फर्जी दस्तावेज
कांशीराम आवास में बी-34 के मकान संख्या 536 में एक परिवार के दस्तावेज फर्जी पाए गए। अधिशासी अभियंता अतुल कुमार ने बताया कि इस मकान में रह रहे वीरेंद्र कुमार ने मकान के फर्जी पेपर बनवा रखे थे। आवंटन पेपर स्कैन किया हुआ था और इस पर कोई मुहर भी नहीं थी। आवंटन पेपर पर फोटो भी किसी और की लगी हुई थी।

इस मकान को खाली कराकर सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed