फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   home Ministry official's wife robbed of mobile

गृह मंत्रालय के अधिकारी की पत्नी से मोबाइल लूटा

Thu, 07 Apr 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 07 Apr 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
home Ministry official's wife robbed of mobile
क्राइम

राजेंद्र नगर में बाइकर्स ने मंगलवार शाम गृह मंत्रालय के अधिकारी की पत्नी से मोबाइल लूट लिया। बदमाश पीड़िता को धक्का देकर आसानी से भाग निकले। पीड़िता को मामूली चोटें आई हैं।

विज्ञापन


राजेंद्र नगर सेक्टर-5 निवासी राजेश रैना गृह मंत्रालय के फील्ड पब्लिसिटी ऑफिसर हैं। मंगलवार शाम करीब चार बजे उनकी पत्नी मीनाक्षी पासबुक में एंट्री कराने पीएनबी की राजेंद्र नगर शाखा में गई थीं। लौटते समय डिपार्टमेंटल स्टोर के सामने उनके घर से कॉल आ गई।
विज्ञापन


उन्होंने मोबाइल उठाया ही था कि पीछे से काले रंग की बाइक पर आए दो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। बदमाशों ने पीड़िता को धक्का देकर गिरा दिया, उन्हें मामूली खरोंचें आईं हैं। मीनाक्षी ने शोर मचाया, मगर बदमाश जीटी रोड की ओर भाग निकले। एएसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इससे बदमाशों का कोई सुराग मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं देख पाई बदमाशों का चेहरा
बदमाशों ने वारदात इतनी तेजी से अंजाम दी कि जब तक पीड़िता को कुछ समझ आता तब तक वह भाग निकले। वारदात से घबराई पीड़िता बदमाशों के चेहरे भी नहीं देख सकी।

तीन दिन में 3 वारदात, फिर भी पुलिस नदारद
स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी स्पॉट पर तीन दिन से लगातार चेन और मोबाइल स्नैचिंग की घटनाएं हो रही हैं, मगर फिर भी यहां पुलिस पिकेट तैनात नहीं की जा रही।


हेलमेट से ढक रखी थी नंबर प्लेट
मीनाक्षी ने बताया कि बदमाशों ने बाइक की नंबर प्लेट को हेलमेट से ढक रखा था। हेलमेट बाइक की सीट के पास लगे लेग गार्ड से बंधा था, जिसे नंबर प्लेट के ऊपर किया था, ताकि कोई नंबर न देख सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed