फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Himanshi scandal assigned to First CO

हिमांशी प्रकरण की जांच सीओ फर्स्ट को सौंपी गई

Sat, 10 Dec 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sat, 10 Dec 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
 Himanshi scandal assigned to First CO
हिमांशी कश्यप
हिमांशी कश्यप की मौत मामले में एसएसपी ने इवेस्टिगेशन ऑफीसर बदल दिया है। केस की जांच अब सीओ फर्स्ट को सौंप दी गई है। अभी तक मामले की जांच सीओ सेकेंड के पास थी।  
विज्ञापन


इंवेस्टिगेशन ऑफीसर बदलने के निर्णय पर अलग-अलग बात सामने आ रही है। सूत्रों की मानें तो चार्जशीट दाखिल नहीं किए जाने तक हिमांशी के पिता ने ससुराल पक्ष के खिलाफ बयान दिए लेकिन चार्जशीट दाखिल हो पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

 

जिसके बाद उच्चाधिकारियों के पास जाकर आरोपियों पूर्व राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप एवं उनके परिवार और वादी हिमांशी के पिता हिरालाल कश्यप ने बयान बदल दिए हैं। ऐसे में, मामले की नए सिरे से जांच करने के लिए एसएसपी दीपक कुमार ने सीओ फर्स्ट इंद्रपाल सिंह को जांच सौंप दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 जांच अधिकारी बदले जाने लेकर ये भी सामने आ रहा है कि सीओ सेकेंड मनीष मिश्र पर जिम्मेदारी अधिक होने के चलते ये निर्णय लिया गया है। केस के सिलसिले में पूछताछ करने के लिए आईओ को महीने में कई बार वादी हिरालाल कश्यप के घर बदायूं जाना होता है।

 

 

हालांकि पुलिस इस मामले में पहले ही कोर्ट में चार्जसीट लगा चुकी है। गौरतलब है कि छह अप्रैल 2016 की दोपहर पूर्व राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप की पुत्रवधु हिमांशी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई थी।


 

 

पूर्व सांसद और उनके परिवार का कहना है कि हिमांशी ने बाथरूम में पति की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या की। उधर, हिमांशी के पिता हीरालाल कश्यप ने अपने दामाद और नरेंद्र कश्यप पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाना कविनगर में केस दर्ज कराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed