{"_id":"57925b884f1c1b247cc4b488","slug":"himanshi-death-case-mp-s-wife-s-bail-plea-rejected","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमांशी मौत प्रकरण: राज्यसभा सांसद की पत्नी की जमानत अर्जी खारिज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिमांशी मौत प्रकरण: राज्यसभा सांसद की पत्नी की जमानत अर्जी खारिज
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Sat, 23 Jul 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुत्रवधू हिमांशी कश्यप की मौत के मामले में डासना जेल में बंद पूर्व राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप की पत्नी और हिमांशी की सास देवेंद्री कश्यप की जमानत कोर्ट ने खारिज कर दी है। शुक्रवार को जमानत अर्जी पर दोनों पक्षों की बहस के बाद एडीजे फर्स्ट कोर्ट ने अर्जी को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
बता दें कि पूर्व राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप की पुत्रवधू हिमांशी कश्यप घर के बाथरूम में ही मृत मिली थीं। सिर में गोली लगने से उनकी मौत हुई थी। इस मामले में हिमांशी के परिजनों ने कश्यप फैमिली पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
पुलिस ने नरेंद्र कश्यप, उनकी पत्नी देेवेंद्री कश्यप और हिमांशी के पति डा. सागर को गिरफ्तार कर लिया था। कुछ दिन पहले ही हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद नरेंद्र कश्यप जेल से बाहर आ चुके हैं।
विज्ञापन
सके बाद उनकी पत्नी देवेंद्री की जमानत के लिए अर्जी जनपद न्यायाधीश की कोर्ट में दाखिल की गई थी। बृहस्पतिवार को इस अर्जी पर सुनवाई होनी थी मगर जनपद न्यायाधीश ने अर्जी को सुनवाई के लिए एडीजे-फर्स्ट की कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया।
शुक्रवार को अर्जी पर जमकर बहस हुई। जमानत के लिए अभियोजन और बचाव पक्ष ने अपनी-अपनी दलील पेश की। बहस पूरी होने के बाद शाम को कोर्ट ने जमानत अर्जी को खारिज कर दिया।