{"_id":"57167f954f1c1bc1148b49d7","slug":"head-constable-s-wife-died-hanging-from-noose","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेड कांस्टेबल की पत्नी ने फंदे से लटककर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेड कांस्टेबल की पत्नी ने फंदे से लटककर जान दी
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 20 Apr 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजरिया में हेड कांस्टेबल मनोज दीक्षित की पत्नी सीमा (45) ने फंदा लगाकर जान दे दी। सुसाइड की वजह डिप्रेशन माना जा रहा है। महिला का पति से विवाद चल रहा था। वह पति से अलग मायके में रहती थी।
बजरिया कीर्तन वाली गली में रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी नरोत्तम दास शर्मा रहते हैं। उन्होंने बेटी सीमा की शादी 20 साल पहले राजनगर निवासी मनोज दीक्षित से की थी। मनोज यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल है, बुलंदशहर में कार्यरत है।
दंपति के बेटा नहीं था, उन्होंने एक लड़के को गोद लिया था। पति से सीमा का विवाद चल रहा था। वह लंबे समय से मायके में ही रह रही थीं। मंगलवार दोपहर को तीसरी मंजिल पर बने कमरे में सीमा ने चादर से फंदा बना पंखे पर लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
परिजनों ने उन्हें आवाज लगाई, लेकिन जब उन्हें रिस्पांस नहीं मिला तो उसके कमरे में जाकर देखा तो शव फंदे पर लटकता मिला। कंट्रोल रूम में घटना की सूचना दी गई। पुलिस जांच में पता चला है कि शादीशुदा जीवन में हुए विवाद की वजह से सीमा डिप्रेशन में रहती थी।
अंदेशा है कि इसी वजह से उन्होंने सुसाइड किया है। एसएचओ कोतवाली धीरेंद्र सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।
सुसाइड नोट में पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हेड कांस्टेबल की पत्नी सीमा ने सुसाइड से पहले एक नोट भी लिखा है। इसमें उसने पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात कही है। बेटे को पति की सैलरी का आधा हिस्सा दिलाने की मांग की है।