{"_id":"5707fd224f1c1b0e72c81132","slug":"hcp-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एचसीपी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में एचसीपी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 09 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
एसएसपी ऑफिस के पास शुक्रवार शाम एचसीपी धर्मवीर सिंह (50) की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। हादसे में एचसीपी की मौत हो गई। घटनास्थल पर हेलमेट नहीं मिला है। उनके सिर में चोट लगी। अंदेशा है कि वह बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, एचसीपी धर्मवीर सिंह बुलंदशहर में गुलावठी क स्बे में रहते थे। लोनी बॉर्डर थानाक्षेत्र की पीसीआर नंबर 112 पर तैनात थे। शुक्रवार से पांच दिन की छुट्टी लेकर घर जा रहे थे। बाइक पर पीछे सामान बंधा था।
विज्ञापन
एसएसपी ऑफिस के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क पर गिरकर एचसीपी लहूलुहान हो गए। गंभीर हालत में उन्हें सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि हादसे की सूचना परिवार को दे दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि एचसीपी की बाइक किस वजह से अनियंत्रित हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। हो सकता है कि किसी वाहन को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित हुई हो, या फिर साइड से किसी वाहन की टक्कर उन्हें लगी हो। दोनों एंगल पर जांच की जा रही है।