फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Going to the bank to deposit Rs 10 thousand robbed student

बैंक में रुपये जमा कराने जा रही छात्रा से 10 हजार लूटे

Fri, 09 Dec 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Fri, 09 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Going to the bank to deposit Rs 10 thousand robbed student
अपराध - फोटो : अमर उजाला
संजयनगर सेक्टर-23 में बैंक में कैश जमा करने जा रही बीबीए छात्रा से बाइक सवार दो बदमाशों ने बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े 10 हजार रुपये लूट लिए। इस बाबत कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


पीड़िता निधि उर्फ खुशबु पुत्री राजबहादुर सिंह परिवार के साथ एम ब्लॉक संजयनगर सेक्टर-23 में रहती हैं। वह बीबीए पास आउट हैं। राजबहादुर सिंह यूपी बॉर्डर पर एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते हैं।
विज्ञापन


निधि ने बताया कि वह सुबह करीब साढ़े दस बजे घर से आरडीसी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में रुपये जमा करने के लिए निकली थीं। वह घर से करीब 200 मीटर दूर ही पहुंची थी कि पीछे से आए काले रंग की बाइक सवार दो बदमाश उसे धक्का देकर कंधे पर टंगा बैग लूटकर भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक चालक ने हेलमेट लगा रखा था, जबकि पीछे बैठे युवक ने चादर ओढ़ रखी थी और चादर से बाइक की नंबर प्लेट भी ढक रखी थी। वारदात के बाद उसने राहगीर के मोबाइल से पुलिस और पिता को घटना की सूचना दी।


निधि के मुताबिक, उसके बैग में 500 रुपये के 16 पुराने नोट और एक दो हजार का नोट था। इसके अलावा बैग में एक स्मार्ट फोन, एटीएम कार्ड और अन्य कागज रखे थे। इस संबंध में कविनगर एसएचओ हेमंत राय का कहना है कि पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। जल्द ही लूट का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed