{"_id":"578e7ad84f1c1b327fc4baad","slug":"goel-family-batman-flee","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोयल फैमिली का नौकर रफूचक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोयल फैमिली का नौकर रफूचक्कर
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 20 Jul 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोयल फैमिली का नौकर शाहरुख परिवार के साथ रफूचक्कर हो गया है। उसके खिलाफ कविनगर थाने में तहरीर दी गई है, जिसमें उस पर 15-16 लाख रुपये और घर का सामान लेकर भागने का आरोप लगाया है।
तहरीर सतीश गोयल के दामाद सचिन मित्तल के भाई नितिन ने दी है। नितिन ने बताया कि उनके परिवार के सात लोगों की हत्या के बाद से शाहरुख निवासी अलीगढ़ परिवार के साथ नई बस्ती स्थित उनके मकान में रह रहा था।
12 जुलाई को वह घर से सारा सामान भरकर रफूचक्कर हो गया। वह गोविंदपुरम स्थित उनकी खल-चूरी की दुकान के 15-16 लाख रुपये भी उगाही कर ले गया। 13 जुलाई की रात तक उससे फोन पर बात हुई, इसके बाद उसने फोन बंद कर लिया। उसे काफी तलाश किया गया, मगर वह नहीं मिला।
विज्ञापन
इस संबंध में कविनगर एसएचओ का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। बता दें कि 21 मई 2013 की रात घंटाघर के पास नई बस्ती मोहल्ले में बिल्डर और पशु आहार कारोबारी सतीश गोयल और उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इस मकान में कोई रहने को तैयार नहीं था, बाद में उनके नौकर शाहरुख का परिवार रहने को राजी हुआ था।