फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Godkr knife killing of the transporter in the village coat

कोटगांव में ट्रांसपोर्टर की चाकू से गोदकर हत्या

Tue, 05 Jul 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 05 Jul 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Godkr knife killing of the transporter in the village coat
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
कोटगांव में ट्रांसपोर्टर विकास शर्मा (37) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उधार दिए 10 लाख रुपये मांगने पर दोस्त नीरज शर्मा ने ही पांच साथियों संग वारदात को अंजाम दिया। बचाव में आए छह लोगों को भी चाकू से वार कर घायल दिया गया। इस संबंध में छह लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


विकास कोटगांव में परिवार के साथ रहते थे। सिहानी चुंगी पर उनका पंडित रोड लाइंस के नाम से ट्रांसपोर्ट ऑफिस है। विकास और नीरज दोस्त थे। विकास के पिता अधिवक्ता देवेंद्र कुमार ने बताया कि नीरज शर्मा की पत्नी ने पिछली बार भाजपा के समर्थन से पार्षद का चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन


चुनाव के दौरान नीरज ने विकास से करीब 10 लाख रुपये उधार लिए थे। नीरज, विकास के पैसे वापस नहीं कर रहा था। पिछले 15 दिन से विकास ने उस पर तगादा तेज कर दिया था, जिससे वह खुन्नस खाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार रात करीब 12 बजे विकास को उसके साथी ने कार से ट्रांसपोर्ट से जीटी रोड पर छोड़ा। वहां से वह पैदल घर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें कार सवार कोटगांव निवासी नीरज शर्मा, पंकज, नीरज छिद्दा, विनोद, बिट्टू और विशाल मिले।

आरोप है कि घात लगाए बैठे नीरज शर्मा ने विकास को चाकू से गोद दिया, बचाव में आए हरवीर, सुंदर, अंकुर, मनोज, शिव कुमार और अमन को भी नीरज के साथियों ने चाकू से वार कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल विकास को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।

एसएचओ कोतवाली धीरेंद्र यादव ने बताया कि नामजद आरोपी बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी नीरज पहले शराब का धंधा करता था।


परिवार में कोहराम: विकास की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है। विकास की पत्नी पूनम, बेटे मृदुल, बेटी और भाई अरुण का रो-रोकर बुरा हाल है। देवेंद्र ने बताया कि पहले उनके अविवाहित बेटे रविंद्र की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। इसके बाद उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई और अब विकास की हत्या ने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed