{"_id":"58f103c14f1c1b791ecf8278","slug":"gm-s-car-packed-bag","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी के जीएम की कार पंक्चर कर उड़ाया बैग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंपनी के जीएम की कार पंक्चर कर उड़ाया बैग
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजियाबाद
Updated Sat, 15 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनगर एक्सटेंशन चौराहे के पास एक कंपनी के जीएम की कार पंक्चर कर शुक्रवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने उनका बैग उड़ा लिया। बैग में मोबाइल, घर की चाबी, चेकबुक और कुछ जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस ने शिकायत लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
गोविंदपुरम निवासी मनोज कुमार शर्मा मेरठ रोड स्थित उत्तम इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड में जनरल मैनेजर हैं। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वह कंपनी के काम से कार से बिजनौर जा रहे थे। पीड़ित ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन चौराहे के पास उनकी कार में पंक्चर हो गया।
सड़क किनारे कार खड़ी कर वह पंक्चर टायर को देखने लगे। इसी दौरान बाइक पर हेलमेट लगाए दो बदमाशों ने कार का दरवाजा खोलकर उनका बैग उड़ा लिया। कार का दरवाजा बंद होने की आवाज पर उन्होंने शोर मचाया।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया मगर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि उनके बैग में मोबाइल, घर की चाबी, चेक बुक, और जरूरी दस्तावेज थे। उन्हें शक है कि बदमाशों ने ही पहले उनकी कार पंक्चर की, उसके बाद बैग उड़ा लिया। उन्होंने थाना सिहानी गेट थाने पहुंचकर तहरीर दी है। एसएचओ डालचंद ने बताया कि तहरीर लेकर बदमाशों की तलाश की जा रही है।