फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girls are manipulating Mncle beat, arrested

छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहे मनचले की धुनाई, गिरफ्तार

Tue, 08 Nov 2016 12:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 08 Nov 2016 12:34 PM IST
विज्ञापन
Girls are manipulating Mncle beat, arrested
अपराध - फोटो : अमर उजाला
स्कूल से घर लौट रही 11वीं क्लास की दो छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहे मनचले को लोगों ने दबोच कर पीट डाला। बाद में उसे विजयनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पकड़ा गया आरोपी परविंदर बागू विजयनगर का रहने वाला है। वह नोएडा सेक्टर-63 की एक कपड़े की फैक्ट्री में धुलाई का काम करता है। छात्राओं के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटियां विजयनगर स्थित एक स्कूल में 11वीं क्लास में पढ़ती हैं।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर स्कूल से छुट्टी के बाद वे पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान विजयनगर तिराहा की ओर से आ रहे आरोपी युवक ने पहले उन पर अश्लील कमेंट्स किए, इसके बाद आरोपी ने एक छात्रा का हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं ने आरोपी का विरोध करते हुए शोर मचा दिया। इसकेबाद आसपास के लोगों ने आरोपी की धुनाई कर दी। छात्राओं ने बताया कि आरोपी कई दिनों से उन्हें परेशान कर रहा था।


लोगों ने पुलिस और छात्राओं के परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले गई। छात्राओं के परिजन थो पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई, तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed