{"_id":"57c094b54f1c1b0d4bd500e1","slug":"girlfriend-and-her-father-reported-the-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र वरुण की मौत का मामलाः गर्लफ्रेंड और उसके पिता पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र वरुण की मौत का मामलाः गर्लफ्रेंड और उसके पिता पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो,अमर उजाला इंदिरापुरम
Updated Sat, 27 Aug 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैभव खंड स्थित आदित्य मेगा सिटी सोसायटी में 11वीं के छात्र वरुण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने वरुण की गर्लफ्रेंड और उसके पिता व परिवार के लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद गिरफ्तारी की जाएगी। उधर, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना इंदिरापुरम पहुंचे वरुण के पिता ने आरोप लगाया कि वरुण की गर्लफ्रेंड के पिता ने पूरी साजिश के साथ उनके बेटे की हत्या की है।
शव के अंतिम संस्कार के बाद वरुण के परिवार के लोग शुक्रवार को बिशनपुरा (कुशीनगर) स्थित पैतृक गांव चले गए। थाना इंदिरापुरम पहुंचे वरुण के पिता मदन सिंह राजपूत ने बताया कि पुलिस जबरन हत्या को सुसाइड बताने में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस बता रही है कि बेटे ने गर्लफ्रेंड की अश्लील फोटो सभी दोस्तों और उसके पिता को भी भेजीं, मगर लड़की के पिता ने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। वरुण का शव सुपुर्द किए जाने पर देखा कि उसका एक दांत टूटा था और आंख के पास चोट का भी निशान था जबकि वह पीठ के बल गिरा था।
पिता ने आरोप लगाया कि लड़की के पिता ने अश्लील फोटो सार्वजनिक करने की गलती का बदला लेने के लिए वरुण अपने घर बुलाया और उसकी पिटाई की। पिटाई में ही उसके चेहरे पर चोटें आईं और दांत भी टूटा। बेहोश होने पर उसे बिल्डिंग से नीचे फेंक दिया गया।
रिश्तेदारों के साथ थाना इंदिरापुरम पहुंचे पिता ने आरोपी परिवार की गिरफ्तारी की मांग की। सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे, जिसके बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
दोपहर ढाई बजे ही 60 दोस्तों को भेजे गर्लफ्रेंड के अश्लील फोटो
थाने पहुंचे वरुण के पिता और अन्य रिश्तेदारों को पुलिस टीम ने गर्लफ्रेंड के अश्लील फोटो दिखाए, जिन्हें वरुण ने दोस्तों को भेजा था। साथ ही उसका व्हाट्स एप स्टेट्स भी दिखाया, जिसमें उसने लिखा था कि अगर तुम दूर गई तो मैं मर जाऊंगा पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर ढाई बजे ही वरुण ने अपने क्लास के साथ ही गर्लफ्रेंड की क्लास के स्टूडेंट्स को अश्लील फोटो व्हाट्स एप पर भेज दिए थे।
इतना ही नहीं, स्कूल के कई ग्रुप्स में भी गर्लफ्रेंड की अश्लील फोटो शेयर कर दी थी। इसके बाद गर्लफ्रेंड के पिता को भी अश्लील फोटो भेज दीं। उधर, एसओजी टीम ने मामले को सुसाइड बताया, तो वरुण के परिजनों की उनके साथ मामूली नोंकझोंक भी हुई।
आखिरी बार की मुंहबोली बहन से की बात
पुलिस के अनुसार जब उसने फोटो शेयर किए तो दोस्तों ने उसे समझाने का प्रयास किया, मगर वह नहीं माना। इस दौरान उसकी जिस भी दोस्त से बात हुई, उसने उसे शांत रहने और गर्लफ्रेंड के बारे में न सोचने की सलाह दी। आखिरी बार उसने अपनी मुंहबोली बहन और कॉमन फ्रेंड से गर्लफ्रेंड के संबंध में बात की। उसने भी उसे अश्लील फोटो डालने के बारे में डांटा था।
दोस्त पिता को बताते तो बच सकती थी जान
पुलिस के अनुसार दोस्तों से पूछताछ में सामने आया है कि घटना की शाम फोन पर बात करते हुए वरुण नशे में लग रहा था, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हो सकेगी। ऐसे में हो सकता है कि वरुण ने नशे में सुसाइड जैसा कदम उठाया हो।
हालांकि सवाल यह उठता है कि इस दौरान अगर दोस्त अश्लील फोटो शेयर करने और उसके नशे में होने की जानकारी पिता या मां को दे देते तो शायद वे वरुण को घर से जाने ही नहीं देते और उसकी जान बच सकती थी।
उधर, पुलिस सूत्रों का दावा है कि बीते 20 अगस्त को भी वरुण गर्लफ्रेेंड से झगड़े के बाद घर से चला गया था। बाद में पुलिस ने उसे नशे की हालत में परिजनों के सुपुर्द किया था। वरुण की मां ने यह बात उसके पिता से भी छिपाई।
पुलिस बता रही आत्महत्या, मगर कौन देगा इन सवालों के जवाब
- अगर वरुण को सुसाइड ही करना था तो वह नोएडा स्थित घर से गर्लफ्रेंड की सोसायटी में ही क्यों आया?
- अगर गर्लफ्रेंड के पिता को पता था कि उनकी बेटी की अश्लील फोटो शेयर जा रही हैं, तो उन्होंने पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी?
- घटना के ठीक बाद करीब नौ बजे ही गर्लफ्रेंड के पिता ने वरुण के दोस्त को कॉल कर उसका पता पूछा?
- अगर गर्लफ्रेंड के पिता को रात को ही घटना का पता था तो सुबह दोस्तों के कॉल करने पर वह घटना से अंजान क्यों बने रहे?