{"_id":"61c02f0e44336c57c1031dd5","slug":"ghaziabad-youth-from-baghpat-was-riddled-with-bullets-in-dlf-in-loni-area-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: बागपत के युवक को लोनी क्षेत्र के डीएलएफ में गोलियों से किया छलनी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गाजियाबाद: बागपत के युवक को लोनी क्षेत्र के डीएलएफ में गोलियों से किया छलनी, मौत
Mon, 20 Dec 2021 12:53 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:53 PM IST
सार
डीएलएफ अंकुर विहार कॉलोनी के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने मूल रूप से घिटोरा, बागपत निवासी विकास (35) को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि बदमाशों ने युवक को 8 से 10 गोलियां मारी हैं।
विज्ञापन
मृतक विकास
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोनी के डीएलएफ अंकुर विहार कॉलोनी के पास सोमवार सुबह बागपत निवासी एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक को 8-10 गोलियां मारी गई थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डीएलएफ अंकुर विहार कॉलोनी के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने मूल रूप से घिटोरा, बागपत निवासी विकास (35) को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि बदमाशों ने युवक को 8 से 10 गोलियां मारी हैं। विकास अपने घर से ऑफिस बाइक से जा रहा था। वह पूजा कॉलोनी में ब्याज पर पैसे देने का काम करता था।
विज्ञापन
हाल ही में वह डीएलएफ अंकुर विहार कॉलोनी में अपनी पत्नी पूजा के साथ रह रहा था। पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन