{"_id":"61c01a2f099a984a2d73424c","slug":"ghaziabad-brother-shot-after-domestic-dispute-in-loni-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: लोनी में घरेलू विवाद के बाद भाई को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गाजियाबाद: लोनी में घरेलू विवाद के बाद भाई को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
Mon, 20 Dec 2021 11:26 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:26 AM IST
विज्ञापन
गोली लगने से घायल फैज
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के लोनी में रविवार देर रात एक व्यक्ति ने परिवार में विवाद होने के बाद अपने भाई को गोली मार दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
लोनी के खन्ना नगर क्षेत्र में नईम खान के बेटे सैफ का उसके भाई फैज (20) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। रविवार रात विवाद बढ़ने पर सैफ ने तैश में आकर फैज को अवैध कट्टा से गोली मार दी। गोली फैज की पसलियों के साइड में लगी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।