फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Friend was forced to commit suicide

दोस्त ने किया आत्महत्या को मजबूर

Fri, 03 Feb 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Fri, 03 Feb 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
Friend was forced to commit suicide
अलका - फोटो : अमर उजाला
एबीईएस कॉलेज की बीटेक छात्रा अलका की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। अलका के पिता अरुण ने अलका के दोस्त बीटेक छात्र प्रांजल पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
विजय नगर एसएचओ नीरज कुमार का कहना है कि पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि अलका ने प्रांजल निवासी बलिया को व्हाट्स एप पर कई दिनों तक लगातार मैसेज किए थे, जिनका प्रांजल ने रिप्लाई नहीं किया था। प्रांजल एबीईएस कॉलेज में ही पढ़ाई करता है।
विज्ञापन


दोनों के बीच वर्ष 2013 से दोस्ती थी। उन्होंने बताया कि अलका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है, जिससे साफ है कि उसने आत्महत्या की है। आरोप है कि मंगलवार रात दोनों के बीच व्हाट्स एप और फेसबुक पर बात हुई थी। इसके बाद अलका ने फंदा लगा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल, फेसबुक व व्हाट्स एप की पड़ताल कर रही है, जिससे अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस अलका के मोबाइल और लैपटॉप को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।

बता दें कि मंगलवार देर रात एबीईएस कॉलेज की 22 वर्षीया छात्रा अलका का शव हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका मिला था। इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की। बुधवार देर शाम को अलका के परिजन गाजियाबाद आए और रिपोर्ट दर्ज कराई। 

प्रांजल ने व्हाट्स एप पर अलका को किया था ब्लॉक 
पुलिस की मानें तो जांच के दौरान अलका के कमरे से एक डायरी मिली है, जिसमें दो पेजों पर अलका ने अपनी और प्रांजल की दोस्ती के बारे में लिखा है। अलका ने कई पेजों पर प्रांजल को दोस्ती न तोड़ने की बात लिखी है।

एसएचओ ने बताया कि जब पुलिस ने अलका का मोबाइल की जांच की तो पता चला कि प्रांजल ने अलका को व्हाट्स एप से ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद 28 जनवरी को अलका ने प्रांजल और अपना एक व्हाट्स एप ग्रुप भी बना लिया था, जिसमें उसने लगातार प्रांजल से कहा कि वह उससे दोस्ती न तोड़े। वहीं, प्रांजल ने इसका कोई रिप्लाई नहीं किया था।


एक-दूसरे पर करते थे शक
पुलिस की मानें तो अलका के मोबाइल और उसकी डायरी से ऐसे सुराग मिले हैं कि जिससे पता चलता कि इन दोनों की दोस्ती में किसी तीसरे की वजह से खटास आ गई थी। पुलिस का मानना है कि इसी को लेकर दोनों की लड़ाई हुई होगी और इसके बाद ही अलका ने हाथ की नस काटकर फंदा लगाकर जान दी होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed