{"_id":"59174c174f1c1b0a69852286","slug":"french-bag-of-tourist-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में फ्रांस के पर्यटक का बैग चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली में फ्रांस के पर्यटक का बैग चोरी
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 13 May 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर जा रहे फ्रांस के पर्यटक गेल का हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर बैग चोरी हो गया। बैग में गेल के पासपोर्ट के साथ 80 डालर, छह हजार रुपये और एक लैपटॉप था। ट्रेन के गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी ने गेल की शिकायत पर जीरो में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
जीआरपी प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि फ्रांस के नागरिक गेल भारत घूमने आए हैं। वह शनिवार को इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन से अमृतसर जा रहे थे। ट्रेन जब हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंची तो वह पानी लेने के लिए प्लेटफार्म पर उतर गए। जब वह पानी लेकर अपने कोच में आए तो उनका बैग गायब था।
विज्ञापन
जब तक गेल स्टेशन पर उतरकर दिल्ली जीआरपी को बुला पाते, तब तक ट्रेन चल पड़ी। ऐसे में ट्रेन के गाजियाबाद स्टेशन पहुंचने पर गेल की एफआईआर जीरो में दर्ज की गई है। केस को दिल्ली जीआरपी को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
जीआरपी प्रभारी ने बताया है कि जब घटना किसी दूसरे थाने की होती है, उसकी शिकायत किसी दूसरे थाने में दर्ज कराई जाती है तो उसे जीरो में दर्ज किया जाता है। इसके बाद मामला संबंधित थाना क्षेत्र को रेफर कर दिया जाता है।
मामले में ट्रेनों में लूटपाट करने वाले बदमाशों को चिन्हित किया जाएगा। ताकि गेल का सामान खासतौर से पासपोर्ट दिलाया जा सके।