{"_id":"58c5579e4f1c1b7a26dc4155","slug":"four-arrested-for-putting-provocative-post-on-whatsapp","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्स एप पर भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्हाट्स एप पर भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में चार गिरफ्तार
Updated Mon, 13 Mar 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Whatsapp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हाट्सएप ग्रुप पर सांप्रदायिक भड़काऊ पोस्ट डालने के मामले में गाजियाबाद पुलिस ने पहली बार कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मोबाइल भी बरामद किया है।
पकड़े गए आरोपी अजय चपराना उर्फ बिट्टू, मुकेश यादव, प्रकाश दुबे निवासी मेवला महाराज पुर सेक्टर-31 फरीदाबाद और नकुल नागर निवासी एमएमजी अस्पताल कैंपस हैं। एसएचओ विजयनगर नीरज ने बताया कि पुलिस ने शनिवार देर रात विजयनगर तिराहे से गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि मिर्जापुर गांव के रहने वाले अली नामक युवक ने 10 मार्च को शिकायत दी थी कि कुछ लोग एक व्हाट्स एप पर एक वीडियो जारी कर एक समुदाय के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी कर रहे हैं। इस वीडियो से होली के दौरान तनाव हो सकता है।
विज्ञापन
एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने अली की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर चारों आरोपियों की तलाश में लग गई। पुलिस ने इसके लिए साइबर टीम और सर्विंलांस टीम की मदद ली। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल की लोकेशन से उन्हें धर दबोचा।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि अजय और मुकेश ने फरीदाबाद में रहकर एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो को प्रकाश नामक आरोपी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने व्हाट्स एप पर आजाद युवा मोर्चा नाम पोस्ट अपलोड की थी।
पहासू की घटना के बाद से अलर्ट पर है पुलिस
एसएचओ ने बताया कि जिले की पुलिस को होली और पहासू में हुई घटना के बाद से अलर्ट पर किया गया है। उन्होंने बताया कि पहासू में फरवरी में हुई घटना के बाद से प्रदेश की पुलिस को सोशल साइट्स पर एक्टिव रहने के आदेश दिए हुए थे।