फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Following the uproar accused of rape arrested

हंगामे के बाद रेप का आरोपी पकड़ा

Tue, 28 Jun 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 28 Jun 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Following the uproar accused of rape arrested
गैंगरेप
रेप के आरोपी को गिरफ्तार करने में आनाकानी कर रही विजयनगर पुलिस के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए। सफाई कर्मचारियों ने जुलूस निकालते हुए प्रदर्शन कर एसएसपी से शिकायत की और गिरफ्तारी न होने पर शहर की सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी दी। इसके बाद शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


सफाई कर्मचारियों और पीड़िता के परिजनों ने सोमवार को रेप के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नवयुग मार्केटसे एसएसपी ऑफिस तक जलूस निकाला। उन्होंने एसएसपी को बताया कि पुलिस ने एक बार आरोपी को पकड़ा था, मगर फिर उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट लिखने में भी आनाकानी की थी। एसएसपी ने विजयनगर पुलिस को हड़काया और जल्द गिरफ्तारी करने को कहा। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को डूंडाहेडा से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में लोग यह भी आरोप लगा रहे हैं कि विजयनगर पुलिस जानती थी कि आरोपी कहां छिपा है, यही वजह थी कि एक सप्ताह तक गिरफ्तारी न करने वाली पुलिस ने उसे तुरंत ढूंढ निकाला। बता दें कि क्रॉसिंग्स रिपब्लिक चौकी क्षेत्र में छठी क्लास की छात्रा (14) के साथ 21 जून को सूरज खान नाम के युवक ने रेप किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed