{"_id":"574095564f1c1b427cac7b16","slug":"flat-lock-breaking-chefs-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेफ के फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शेफ के फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 22 May 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्याय खंड-2 में शेफ के फ्लैट का ताला तोड़कर चोर शनिवार सुबह लाखों का माल उड़ा ले गए। चोर आसपास रहने वाले लोगों के फ्लैटों के दरवाजे बाहर से बंद कर गए।
विज्ञापन
न्याय खंड-2 के फ्लैट संख्या 488 बी में जितेंद्र पत्नी रेखा के साथ रहते हैं। वह कौशांबी स्थित एक होटल में शेफ हैं और पत्नी रेखा एक अस्पताल में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
शनिवार सुबह करीब 10 बजे दोनों अपने काम पर चले गए। करीब 11 बजे पड़ोसी युवक ने कॉल कर बताया कि जितेंद्र के फ्लैट का लॉक टूटा है और अंदर सामान बिखरा है। जितेंद्र तुरंत घर लौटे। उन्होंने बताया कि बेडरूम की आलमारी तोड़कर चोर सोने का मंगलसूत्र, चेन, अंगूठी, पायल समेत करीब डेढ़ लाख की ज्वैलरी ले गए।
विज्ञापन
एसएचओ गोरखनाथ यादव ने बताया कि शिकायत लेकर चोरों की तलाश की जा रही है। वहीं, चोरों ने जितेंद्र के फ्लोर के अन्य फ्लैटों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए थे। जब एक पड़ोसी ने बाहर निकलने का प्रयास किया तो दरवाजा बाहर से बंद था।
इसके बाद चोरी का पता चला। एसएचओ ने बताया कि 10 बजे परिवार निकला और 11 बजे तक चोरी हो चुकी थी। चोरी में किसी जानकार का हाथ हो सकता है। उसे पता था कि 10 बजे के बाद घर खाली होगा।