फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire crackers, the disclosure, a person scorching

पटाखों में आग से हड़कंप, एक व्यक्ति झुलसा

Wed, 21 Sep 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Wed, 21 Sep 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
Fire crackers, the disclosure, a person scorching
Fire at shop - फोटो : amar ujala

गुरुनानकपुरा कालोनी में बुधवार दोपहर शार्ट सर्किट के चलते एक मकान में आग लग गई। आग ने कमरे में रखे पटाखों को भी चपेट में ले लिया। इससे एक व्यक्ति झुलस गया। पटाखों के धमाकों की आवाज से कालोनी के लोग घरों से बाहर निकलकर दौड़ पड़े। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। दमकल ने करीब 30 मिनट में आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


गुरुनानकपुरा कालोनी गली नंबर तीन में राजीव कुमार रहते हैं। उनकी कालोनी रोड पर ही थोक में कन्फेक्शनरी की दुकान है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे मकान के एक कमरे में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। उसी कमरे में पिछले साल के बचे हुए पटाखे रखे थे। आग ने पटाखों को चपेट में लिया तो वे फटने लगे।
विज्ञापन


बताया जाता है कि उस वक्त कमरे में राजीव कुमार के यहां कार्यरत नरेंद्र निवासी फफराना रोड मौजूद था और वह आग में बुरी तरह झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में पहुंचाया। पटाखे फटने की आवाज सुनकर कालोनी के लोग भी घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच दमकल ने पहुंचकर करीब 30 मिनट में आग पर काबू पाया। एसओ बृजेश शर्मा का कहना है कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। उधर, पीड़ित राजीव का कहना है कि कमरे में करीब दस हजार के पटाखे रखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed