फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   FBI moved to Bombay to meet friends teenager

एफबी फ्रेंड से मिलने मुंबई पहुंच गई किशोरी

Sun, 01 May 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 01 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
FBI moved to Bombay to meet friends teenager
facebook - फोटो : getty images
 फेसबुक फ्रेंड से मिलने एक नाबालिग लड़की अपने घर जम्मू से दो हजार किलोमीटर दूर अकेली मुंबई पहुंच गई। मामला पुलिस तक पहुंचा और परिजनों ने फेसबुक फ्रेंड को रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी तो उसने किशोरी से मिलने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


मुंबई से दिल्ली लौट रही किशोरी को गाजियाबाद आरपीएफ ने चेकिंग के दौरान गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस से बरामद कर लिया। उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर आरके कनौजिया के मुताबिक जम्मू के डोमाना की रहने वाली किशोरी 27 अप्रैल को घर से फेसबुक फ्रेंड से मिलने निकली थी।
विज्ञापन


परिजनों ने आरपीएफ को बताया कि उन्होंने लड़की का फेसबुक खंगाला तो उसके दोस्तों के मोबाइल नंबर निकालकर उनसे संपर्क किया। उन्होंने मुंबई के एक प्रोडक्शन हाउस में काम करने वाले उसके फ्रेंड से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शक होने पर उन्होंने लड़की के इस दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी। इस पर वह घबरा गया और उसने किशोरी से मिलने से इंकार कर दिया। इस पर लड़की गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस से दिल्ली लौट रही थी।


आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि लड़की के मुंबई जाने की सूचना पर उनका स्टाफ ट्रेनों में चेकिंग कर रहा था, इसी दौरान वह ट्रेन में मिल गई। उन्होंने पूछताछ की तो उसने आरपीएफ को पूरी कहानी बता दी। सूचना पर उसके मामा गाजियाबाद पहुंचे तो आरपीएफ ने किशोरी को उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed