{"_id":"582deb534f1c1b61369007f2","slug":"farmhouse-owner-was-hit-several-times-by-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्म हाउस मालिक को कई बार टक्कर मारी थी कार ने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फार्म हाउस मालिक को कई बार टक्कर मारी थी कार ने
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
अनिल त्यागी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ रोड स्थित क्लाउड नाइन फार्म हाउस के मालिक अनिल त्यागी की मौत मामले में बृहस्पतिवार को गैर इरादतन हत्या और लूट की रिपोर्ट कविनगर थाने में दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज कराने वाले मृतक के भतीजे विवेक त्यागी ने बताया कि आरोपी कार सवारों ने डीपीएस फाटक के पास न सिर्फ स्कूटी सवार उनके चाचा को कई बार टक्कर मारी,
विज्ञापन
बल्कि उन्हें करीब 60 मीटर तक घसीटते हुए भी ले गए। बाद में कार सवारों ने उनके चाचा की सोने की चेन, अंगूठी और नई-पुरानी करेंसी के हजारों रुपये भी लूट लिए। इनमें 20 हजार रुपये की नई करेंसी भी थी। इस संबंध में सीओ द्वितीय मनीष मिश्र ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पहले परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, बाद में समझाने पर वह राजी हुए। उधर, घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा है। अनिल त्यागी के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है।
बता दें कि मेरठ रोड स्थित क्लाउड नाइन फार्म हाउस के मालिकों में से एक अनिल कुमार त्यागी (52) को बुधवार रात कार ने कुचल दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी। फार्म हाउस के पास उनका गोदाम और दुकानें भी हैं। घटना के दौरान वह किराएदारों से किराया लेकर राजनगर सेक्टर-6 स्थित अपने घर लौट रहे थे।
हल्द्वानी नंबर की थी कार, पुलिस कर रही छानबीन
घटना के बाद आरोपियों की कार की नंबर प्लेट गिर गई थी, जिसकी छानबीन करने पर पुलिस को पता चला कि कार होंडा अमेज उत्तराखंड नंबर की है, जो हल्द्वानी निवासी एक व्यक्ति के नाम पर है। कविनगर पुलिस की एक टीम आरोपियों की तलाश में हल्द्वानी गई है।