{"_id":"585eb1664f1c1bfd65e39ee5","slug":"false-information-the-disclosure-of-the-bomb-in-the-mall-showroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद के मॉल के शोरूम में बम की सूचना से हड़कंप, दंगल का शो रुकवाकर की गई चेकिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाजियाबाद के मॉल के शोरूम में बम की सूचना से हड़कंप, दंगल का शो रुकवाकर की गई चेकिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 25 Dec 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहन नगर स्थित वर्ल्ड स्क्वायर मॉल में माइक्रोमैक्स मोबाइल के शोरूम में शनिवार सुबह बम की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस की टीम बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉयड के साथ मॉल में पहुंची। टीम ने शोरूम समेत मॉल में चेकिंग की। सूचना फर्जी निकलने पर पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली। पुलिस फर्जी सूचना देने वाले की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
उसकी अंतिम मोबाइल लोकेशन बागपत मिली है।शनिवार सुबह करीब पौने 11 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में एक युवक का फोन आया। उसने अपना नाम राहुल बताया। युवक ने बताया कि वर्ल्ड स्क्वायर मॉल के माइक्रोमैक्स मोबाइल के शोरूम में बम रखा है। सूचना मिलते ही सीओ एलआईयू अलका सिंह धर्मवाल और थाना साहिबाबाद एसएचओ धीरेंद्र यादव पुलिस बल के साथ मॉल में पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने मॉल के सुरक्षा अधिकारी को इसकी जानकारी दी, लेकिन मॉल में अफरातफरी न मचे, इसलिए सूचना सार्वजनिक नहीं करने के भी निर्देश दिए। साढ़े 11 बजे बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉयड की टीम मॉल पहुंची। सबसे पहले माइक्रोमैक्स शोरूम की जांच की गई, लेकिन पुलिस को कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
इसके बाद एहतियातन सभी शोरूम, पार्किंग और रेस्टोरेंट की जांच की गई। एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि सूचना देने वाले का मोबाइल बंद आ रहा है। उसकी अंतिम लोकेशन बागपत मिली है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
दंगल का शो रुकवाकर की गई चेकिंग
इस दौरान पुलिस ने मल्टीप्लेक्स की भी चेकिंग की। पुलिस नेे मल्टीप्लेक्स में चल रही फिल्म दंगल के शो को बीच में रुकवा दिया। पुलिस के मल्टीप्लेक्स में पहुंचने पर मूवी देख रहे लोग घबरा गए। पुलिस अधिकारियों की ओर से लोगों को बताया गया कि क्रिसमस के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से रूटीन चेकिंग है, तब लोगों ने राहत की सांस ली।