{"_id":"58d29bfe4f1c1be5431a4b34","slug":"encroachment-removed-warned","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाया, चेतावनी दी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतिक्रमण हटाया, चेतावनी दी
ब्यूरो , अमर उजाला मोदीनगर
Updated Thu, 23 Mar 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एसडीएम ने कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर बुधवार को भीड़भाड़ वाले इलाकों से अतिक्रमण हटाया। दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी गई।एसडीएम अतुल कुमार के नेेतृत्व में कोतवाली के पास से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। गिन्नी देवी मोदी गर्ल्स पीजी कालेज और गुरुद्वारा रोड के पास बने अवैध टैक्सी स्टैंड को हटाया गया।
विज्ञापन
बस स्टैंड के पास स्थित शराब की दुकान में बने मॉडल शॉप का लाइसेंस देखा गया और आसपास जूस वालों को शराब नहीं पिलाने की हिदायत दी गई। तिबड़ा रोड पर नाले के ऊपर फैले अतिक्रमण को हटाया गया। ठेली पटरी वालों को खदेड़ा गया।
विज्ञापन
रेलवे रोड पर नाला अतिक्रमण मुक्त कराते हुए रुक्मिणी मोदी कन्या इंटर कालेज के प्रबंधन को कालेज गेट पर दो सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए कहा गया। एसडीएम ने कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन