{"_id":"578fa48c4f1c1b1d7fc4bfce","slug":"email-hack-college-ims-data-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईमेल हैक कर आईएमएस कालेज का डाटा चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईमेल हैक कर आईएमएस कालेज का डाटा चोरी
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Thu, 21 Jul 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
email, hackers
- फोटो : demo pic
लाल कुआं स्थित आईएमएस कालेज का डाटा हैक कर चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में कालेज के कुल सचिव ने कविनगर थाने में बुधवार को एफआईआर दर्ज कराई। कुल सचिव एसपी सिंह ने बताया कि 22 जून को दोपहर किसी ने कालेज के पूर्व कर्मचारी की ईमेल के को हैक कर लिया।
विज्ञापन
इसके बाद हैकर ने कालेज के ही कर्मचारी सचिन मल्होत्रा के सर्वर को हैक कर उसका पार्सवड भी चुरा लिया। हैकर ने इसके बाद कालेज का जरूरी डाटा हैक कर लिया। उन्होंने कहा कि जब कालेज के आईटी से इसकी जांच कराई गई तो पता चला कि जिस कंप्यूटर से यह डाटा हैक किया गया है वह कंप्यूटर कालेज का नहीं है।
विज्ञापन
कविनगर एसएचओ ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जरूरत पड़ने पर पुलिस क्राइम ब्रांच की मदद लेगी।
विज्ञापन