फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Elderly woman dies due to falling from 20th floor

20 वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत

Thu, 04 May 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजियाबाद Updated Thu, 04 May 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies due to falling from 20th floor
अपार्टमेंट - फोटो : अमर उजाला

अहिंसा खंड-2 स्थित क्लाउड-9 सोसायटी के ऋषभ अपार्टमेंट की 20 वीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर बुधवार रात बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि बीमारी से परेशान होकर महिला ने सुसाइड किया है। हालांकि मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पीड़ित परिवार ने भी पुलिस को शिकायत नहीं दी है। 

विज्ञापन

        
अहिंसा खंड-2 स्थित क्लाउड-9 सोसायटी के ऋषभ अपार्टमेंट की 20 वीं मंजिल पर शशि कपूर परिवार के साथ रहते हैं। वे साल 2002 में स्टेट बैंक से मैनेजर के पद से रिटायर्ड हैं। उनका बेटा सौरभ नोएडा की एक आईटी कंपनी में इंजीनियर है। बुधवार रात को सौरभ ड्यूटी पर गया था। घर पर शशि कपूर और उनकी पत्नी सविता कपूर (65) थे।
विज्ञापन


देर रात करीब ढाई बजे सोसायटी के गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने किसी के गिरने की आवाज सुनी। आवाज सुनने के बाद गार्ड मौके पर पहुंचा तो देखा सविता कपूर जमीन पर लहूलुहान पड़ी थीं। गार्ड ने फ्लैट पर जाकर शशि कपूर को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे शशि कपूर ने बेटे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही बेटा तुरंत वहां पहुंचा। बेटे सौरभ ने बताया कि उनकी मां की मौके पर ही मौत हो गई थी। मां लंबे समय से बीमार चल रही थीं। हाल ही में उनका हार्निया का ऑपरेशन हुआ था। वे पैरालाइसिस से भी ग्रसित थीं। तब से वह काफी परेशान थीं। मां एक सप्ताह से परिजनों से बात भी नहीं कर रही थीं।


सीओ इंदिरापुरम अनिल कुमार यादव ने बताया कि पूछताछ में परिजनों ने बताया है कि बीमारी से परेशान होकर डिप्रेशन में सविता ने सुसाइड किया है। सीओ ने बताया कि परिजनों ने कोई शिकायत भी नहीं की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed