{"_id":"584c1baa4f1c1be35944b6a9","slug":"ed-can-cash-in-cab-probe","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी कर सकता है ‘कैब में कैश’ मामले की जांच ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईडी कर सकता है ‘कैब में कैश’ मामले की जांच
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 10 Dec 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
कैश
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशांबी में ओला कैब से करीब 28 लाख रुपये कैश लेकर दिल्ली जा रहे दोनों युवकों को पूछताछ के बाद देर रात पुलिस ने छोड़ दिया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सौंपी जा सकती है। पूछताछ सामने आ रहा है कि कुछ नगदी हापुड़ के कुछ आढ़तियों की है, ऐसे में जल्द ही पुलिस पूछताछ के लिए हापुड़ जा सकती है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि युवकों को पूछताछ के लिए फिर से बुलाया जाएगा।गौरतलब है कि शुक्रवार शाम को आयकर विभाग की सूचना पर पुलिस ने कौशांबी में ओला कैब से कैश लेकर जा रहे दो युवकों को पकड़ा था। उनके पास से 27.53 लाख रुपये का कैश मिला था, जिसमें 14.84 लाख के नए नोट थे।
विज्ञापन
आयकर विभाग की टीम ने जांच के लिए कैश को सीज कर दिया है। पकड़े गए दोनों युवकों में से एक फिजियोथेरेपिस्ट और दूसरा कोचिंग सेंटर संचालक है। एसएचओ इंदिरापुरम बीआर जैदी ने बताया कि युवकों ने पूछताछ में यही बताया कि हेल्थ के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था के रुपये थे। देर रात उन्हें घर जाने दिया गया।
विज्ञापन
हालांकि पूछताछ के लिए उन्हें दोबारा बुलाया जाएगा। दोनों युवकों के आईडी प्रूफ और अन्य जानकारियां पुलिस के पास हैं। अधिकारियों का यह भी कहना है कि मामले की जांच ईडी को सौंपी जा सकती है। आयकर अधिकारियों का कहना है कि आठ लाख रुपये से अधिक की करेंसी पकड़े जाने के मामलों में ईडी जांच कर रहा है।
ऐसे में धन का सोर्स नहीं बताए जाने पर ईडी मनी लाँड्रिंग एक्ट के तहत दोनों युवकों पर कार्रवाई कर सकता है।
बॉर्डर के आसपास सतर्क रही पुलिस
शनिवार को भी कौशांबी और साहिबाबाद के बॉर्डर एरिया में पुलिस सतर्क रही। पुलिस ने संदिग्ध वाहनों और कैब की जांच की। पुलिस सूत्रों की मानें तो इनपुट है कि बड़ी मात्रा में काला धन गाजियाबाद से दिल्ली लेकर जाया जाएगा। जिसके चलते पुलिस सतर्क है।