फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dry cleaner and a half lakh stolen from house

ड्राई क्लीनर के घर से साढे़ आठ लाख की चोरी

Fri, 26 Aug 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 26 Aug 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Dry cleaner and a half lakh stolen from house
अपराध - फोटो : अमर उजाला
द्वारिकापुरी में विद्युत आपूर्ति बंद कर ड्राई क्लीनर के घर में घुसे चोर करीब साढ़े आठ लाख की ज्वैलरी और कैश ले गए। इस बाबत नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

वारदात ड्राई क्लीनर रफीकुद्दीन उर्फ पप्पू के मकान में हुई।

रफीकुद्दीन ने बताया कि बुधवार रात करीब एक बजे उनके घर की बिजली अचानक बंद हो गई जबकि बाकी घरों की लाइट जल रही थी। काफी देर तक लाइट नहीं आई तो गर्मी की वजह से परिवार के सदस्य घर के बाहर आ गए। खंभे पर देखा तो तार कटा हुआ था।
विज्ञापन


उनके बेटे नदीम और मोहसिन तार जोड़ने लगे जबकि परिवार के बाकी सदस्य छत पर लेट गए। उन्होंने बताया कि इसी दौरान चोर घर में घुस गए होंगे। रात करीब दो बजे तार जुड़ा तो लाइट आई। इसके बाद सब लोग सोए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ घंटे बाद बृहस्पतिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे खटपट की आवाज होने पर परिवार के सदस्य जाग गए, उन्होंने तीन चोरों को खिड़की खोलकर भागते हुए देखा। उन्होंने शोर मचाते हुए चोरों का पीछा किया, मगर चोर रफूचक्कर हो गए।

उन्होंने कमरे चेक किए तो देखा सामान बिखरा था। अलमारी में रखी 20 तोले सोने और डेढ़ किलो चांदी के जेवर और 1.80 लाख कैश गायब था। कैश कमेटी का था, जो उनके पास रखा हुआ था। एसएचओ ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

नशीला पदार्थ सुंघाने का भी शक
ड्राई क्लीनर के बेटे नदीम ने बताया कि उन्हें संदेह है कि चोरों ने उन्हें कुछ सुंघा दिया था, जिस कारण एक-डेढ़ घंटे तक परिवार के सदस्य सोते रहे। उनकी आंख तब खुली, जब जोर से बर्तन गिरे।


बहन की शादी के लिए जमा किया था जेवर
नदीम ने बताया कि चोरी गए जेवर में से कुछ उनकी पत्नी का था और कुछ उनके छोटे भाई मोहसिन की बीवी का। मोहसिन की पांच माह पहले ही शादी हुई है। इसके अलावा कुछ जेवर उन्होंने छोटी बहन की शादी के लिए जमा कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed