{"_id":"57eff0f34f1c1b9911573d2c","slug":"drunken-friend-of-the-murder-of-two-young-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत दो युवकों ने की दोस्त की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत दो युवकों ने की दोस्त की हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Sun, 02 Oct 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
uma kansal murder
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीला मोड़ पर शुक्रवार रात नशे में धुत दो युवकों ने दोस्त की फावड़े के हत्थे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। शराब पीने के दौरान झगड़े के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।मूलरूप से बिहार का रहने वाला नकुल साहनी (28) मजदूरी करता था।
विज्ञापन
टीला मोड़ पर स्थित झुग्गी में नकुुल दोस्तों मनोज ओर अमजद के साथ रह रहा था। शुक्रवार रात करीब 12 बजे तीनों झुग्गी में ही शराब पी रहे थे। इस दौरान नकुुल का मनोज और अमजद से झगड़ा हो गया। मारपीट के दौरान मनोज और अमजद के हाथ में फावड़े का हत्था आ गया और उसी से उन्होंने नकुल को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
चीख-पुकार सुनकर आसपास झुग्गियों में रहने वाले लोग बाहर आ गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट कर रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घायल नकुल को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी नशे में थे।
विज्ञापन
नशा उतरने पर अब वह पछता रहे हैं।
मोबाइल को लेकर कई दिनों चल रहा झगड़ा
पुलिस ने बताया कि नकुल का मनोज और अमजद के साथ मोबाइल को लेकर झगड़ा चल रहा था। आसपास के लोगों से पूछताछ में यह बात पता चली है। मोबाइल के लिए झगड़े की वजह क्या थी, इसे जानने के लिए दोनों से पूछताछ की जा रही है।