{"_id":"56ed7baa4f1c1b0f678b487a","slug":"dodging-the-police-accused-of-gang-rape-have-surrendered","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को चकमा दे गैंगरेप के एक आरोपी ने किया सरेंडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को चकमा दे गैंगरेप के एक आरोपी ने किया सरेंडर
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 19 Mar 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
महिला से गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा से नाबालिग छात्रा को अगवा कर चलती कार में गैंगरेप करने एक आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। विजयनगर थाने की पुलिस अब उसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
एसओ विजयनगर सुरेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस टीम आरोपियों के पीछे लगी थी। एक आरोपी सचिन निवासी अलीगढ़ के कोर्ट में सरेंडर किए जाने सूचना थी। शुक्रवार सुबह से ही पुलिस कचहरी में लग गई, लेकिन वह प्लानिंग के तहत आया था, उसने पुलिस को भनक नहीं लगने दी और कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस उसे रिमांड पर लेगी, इसके लिए अर्जी दाखिल कर दी गई है।
विज्ञापन
बता दें कि मंगलवार को नोएडा-सेक्टर 58 में रहने वाली 10वीं की छात्रा को छह लड़कों ने अगवा कर गैंगरेप किया था। हालत बिगड़ने पर उसे विजयनगर इलाके में ग्रीन होटल के पास फेंक कर भाग गए थे। विजयनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
वारदात को पांच दिन हो गए हैं। पुलिस बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने में फेल साबित हो रही है। नोएडा-अलीगढ़ में दबिश देकर पुलिस की टीमें लौट आई हैं, नए सिरे से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी र्गई है।