फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   DM seeks cash for Ghaziabad

डीएम ने मांगा गाजियाबाद के लिए कैश

Thu, 24 Nov 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Thu, 24 Nov 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
DM seeks cash for Ghaziabad
बैंक के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
नोट बंदी के बाद से बैंकों में हुई नई करेंसी की किल्लत और लोगों के हंगामे के बाद अब डीएम ने इस मामले में शासन से हस्तक्षेप करने की सिफारिश की है। प्रमुख सचिव को लिखे पत्र में डीएम ने कहा है कि करेंसी के फ्लो को बढ़ाने के साथ ही ग्रामीण और जिला सहकारी बैंकों में भी करेंसी की उचित व्यवस्था के लिए आरबीआई से समन्वय बनाया जाए।
विज्ञापन


कैश की किल्लत होने के चलते बैंक मांग के अनुरूप लोगों को कैश नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में लोगों के सब्र का बांध अब टूटने लगा है। यही कारण है कि मंगलवार को भी कई बैंकों में कैश समाप्त होने के बाद पब्लिक ने वहां हंगामा किया।
विज्ञापन


एनएच-24 तक जाम कर दिया गया। उधर ग्रामीण और जिला सहकारी बैंकों में भी नई करेंसी को लेकर मारामारी है। ऐसे में किसानों और ग्रामीणों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पब्लिक के इन हालात को देखते हुए अब डीएम निधि केसरवानी ने शासन को स्थिति से अवगत कराते हुए आरबीआई से समन्वय बनाने और जल्द ही गाजियाबाद में कैश का फ्लो बढ़ाने की सिफारिश की है। डीएम का कहना है कि उम्मीद है कि आगामी एक-दो दिन के बाद से ही स्थिति सामान्य होनी शुरू हो जाएगी।

कलक्ट्रेट में पीएनबी ने लगाया माइक्रो एटीएम
1000-500 के नोट बंद किए जाने के बाद बैंकों और एटीएम में लोगों की भीड़ को देखते हुए पीएनबी ने बुधवार को कलक्ट्रेट में माइक्रो एटीएम कैंप लगाया। यहां डेबिट कार्ड को स्वैप कर लोगों को दो-दो हजार रुपये दिए गए।

डीएम आफिस के पास ही बने स्वागत कक्ष में पीएनबी में यह कैंप लगाया गया। बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट कर्मचारियों के साथ ही आम लोगों ने भी इस कैंप का लाभ उठाया।


15वें दिन भी परेशान रहे लोग:
बैंकों में कैश की किल्लत बरकरार है। बुधवार को भी अधिकांश बैंकों में शाम चार बजे से ही पहले ही कैश खत्म हो गया। बैंकों के बाहर कैश जमा कराने वाले लोगों की भीड़ लगी थी। लोग निर्धारित समय से पहले ही बैंकों के बाहर लाइन लगाकर खड़े हो गए थे।

जैसे ही बैंक खुले वैसे ही भीड़ का रेला अंदर घुसने की कोशिश करने लगा। इस दौरान पुलिस कर्मियों को भीड़ संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। नवयुग मार्केट स्थित पीएनबी में दोपहर दो बजे तक कैश बांटा गया।

इलाहाबाद बैंक, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक समेत आधा दर्जन बैंकों की शाखाओं में कैश की किल्लत रही।

बिग बाजार में आज से दिए जाएंगे नोट
बृहस्पतिवार से बिग बाजार में भी स्वैप मशीन से नोट दिए जाएंगे। इसकी पूरी व्यवस्था कर ली गई है। हालांकि बुधवार को भी लोग दो हजार रुपये लेने के लिए बिग बाजार पहुंचे, मगर वहां उन्हें पता चला कि नई व्यवस्था 24 नवंबर से शुरू होगी। ऐसे में लोगों को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा।

अपने खाताधारकों को ही प्राथमिकता दे रहे बैंक:
लोगों की भीड़ को देखते हुए कई बैंक अपने खाताधारकों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इंडियन ओवरसीज बैंक , इलाहाबाद बैंक , यूको बैंक, सीरियन कैथोलिक आदि में बैंक प्रबंधन अपने खाताधारकों के नोट पहले बदल रहा है।

शादी वाले घराें में हो रही दिक्कत:
शादी वाले घरों में कैश न मिलने से परेशानी बढ़ गई है। लोग सुबह से शाम तक बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं पर उन्हें नकद धनराशि नहीं मिल पा रही है। यही हाल व्यापारियों का है। महानगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपीचंद ने बताया कि सरकार द्वारा तय धनराशि 50 हजार रुपये न मिलने से व्यापार करना मुश्किल हो गया है।

डाकघर की योजनाओं में अब नहीं चलेंगे पुराने नोट :
अब पोस्ट ऑफिस की किसी भी योजनाओं में पुराने नोट जमा नहीं किए जाएंगे। हालांकि नोट बदलने का सिलसिला चलता रहेगा, लेकिन पुराने 1000 व 500 के नोट से उपभोक्ता आरडी आदि की किश्त जमा नहीं कर सकेंगे।

सीनियर पोस्ट मास्टर जेएस बिष्ट ने बताया कि दिल्ली के डाकघरों में बुधवार 23 नवंबर से ही पुराने नोट पर पाबंदी लगा दी गई थी। गाजियाबाद में भी बृहस्पतिवार से यह नियम लागू हो जाएगा। अब तक पोस्ट ऑफिस में आरडी, टीडी और एफडी जैसे कई खाते और बीमा पालिसी पुराने नोट देकर जमा की जा रही थी। 24 नवंबर से इस पर भी रोक लगा दी गई है।

जन सुविधा केंद्र कलक्ट्रेट में लगाया काउंटर:
डाक विभाग की ओर से बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित जन सुविधा केंद्र पर नोट बदलने के लिए काउंटर लगाया गया। जिला मुख्यालय के कर्मचारियों के साथ ही परिसर में आने वाले लोगों के नोट डाक विभाग द्वारा बदले गए। यह काउंटर एक दिन के लिए ही लगाया गया था।

कैश की किल्लत से जूझ रही पब्लिक:
बैंकों और एटीएम पर कैश की किल्लत बुधवार को भी जस की तस रही। इसके चलते लाइन में लगे लोगों ने पीएनबी में हंगामा किया। बस स्टैंड के निकट पीएनबी की मुख्य शाखा में लंबी लाइन लगी थी।

दोपहर करीब एक बजे बैंक प्रबंधक ने आकर बताया कि कैश खत्म हो गया। इस बात पर लोग हंगामा करने लगे। मगर बैंक पर तैनात पुलिस कर्मियों ने लोगों को समझाकर मामला शांत करा दिया। इसके अलावा नगर के करीब आधा दर्जन बैंकों में कैश खत्म होने की सूचना के बाद सैकड़ों लोग बिना पैसे मिले घर लौट गए। कुुछ एटीएम से जरूर दो हजार का नोट मिल रहा था। 


जिला सहकारी बैंकों में पैसों का होगा लेनदेन:
सरकार द्वारा जिला सहकारी बैंकों में नोट निकालने और जमा कराने की घोषणा का किसानों ने स्वागत किया है। भाकियू नेता हरेंद्र नेहरा ने सरकार की इस घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि जिला सहकारी बैंकों में पैसों के लेन देन पर लगी पाबंदी से किसान बहुत परेशान था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed