फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   DGM's home lakh stolen

डीजीएम के घर आठ लाख की चोरी

Thu, 12 May 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 12 May 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
DGM's home lakh stolen
चोरों ने 30 मिनट में खंगाला नौवें फ्लोर का फ्लैट - फोटो : अमर उजाला

पॉश सोसायटी पंचशील प्राइम रोज के नौवें फ्लोर पर डीजीएम के फ्लैट से करीब 8 लाख की ज्वैलरी और कैश चोरी कर लिया गया। वारदात बुधवार शाम गोविंदपुरम पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर अंजाम दी गई।

विज्ञापन


पंचशील प्राइम रोज सोसायटी में संतोष पाठक पत्नी सुनीता के साथ रहते हैं। वह नोएडा एनटीपीसी के पास अल्ट्राटेक सीमेंट की कंपनी में डीजीएम (टेक्निकल) के पद पर हैं। संतोष पाठक ने बताया कि वह पत्नी के साथ शाम साढे़ सात बजे फ्लैट बंद कर मार्केट गए थे।
विज्ञापन


रात आठ बजे मार्केट से वापस आए तो फ्लैट पर लगा ताला टूटा मिला। फ्लैट के अंदर दो कमरों में सामान बिखरा था। अलमारी का लॉक तोड़कर चोर उसमें रखी साढे़ छह लाख की ज्वैलरी (एक हार, दो चेन, चार अंगूठियां, कंगन आदि), सवा लाख रुपये और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची कविनगर पुलिस ने फोरेंसिक टीम के  साथ जांच की। एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। चोर लिफ्ट के बजाय जीने के रास्ते गए। शायद चोरों को पता था कि लिफ्ट में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।  


सिक्योरिटी गार्ड्स की लापरवाही
पॉश सोसायटी में अंजान व्यक्ति बिना सिक्योरिटी गार्ड की इजाजत आ जा नहीं सकता। सिक्योरिटी गार्ड्स को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस सिक्योरिटी गार्ड्स की लापरवाही मान रही है और उनसे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed