फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Death of woman falling from fifth floor

पांचवीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत

Sun, 11 Jun 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद Updated Sun, 11 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Death of woman falling from fifth floor
मारी छलांग - फोटो : demo pic

विज्ञापन

सिहानी गेट थाना क्षेत्र केराजनगर एक्सटेंशन की गुलमोहर सोसायटी में रहने वाली एक महिला की पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या करने का आरोप लगाकर पति को नामजद कराया है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। बताया गया है कि रात में पति-पत्नी के बीच झगड़ा भी हुआ था।

गुलमोहर सोसायटी की पांचवीं मंजिल पर वरुण त्यागी का परिवार रहता है। वरुण और उनकी पत्नी अरुणा दोनों राजनगर एक्सटेंशन में ही प्रापर्टी डीलिंग का काम करते थे। उनके 11 वर्षीय बेटा वंश और आठ वर्षीया बेटी वंशिका उर्फ अहाना है। बेटा वंश शनिवार को गोविंदपुरम में रहने वाली अपनी मौसी के घर गया हुआ था।
विज्ञापन


शनिवार देर रात अरुणा अपने फ्लैट के नीचे ही मृत मिली। देखने से ही लग रहा था कि वह पांचवीं मंजिल से गिरी है। इसकी सूचना मिलते ही अरुणा के पिता मांगेराम और अन्य परिजन भी वहां पहुंचे। मांगेराम ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया। ससुर का कहना था कि वरुण लंबे समय से अरुणा का उत्पीड़न कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर सिहानी गेट थाना प्रभारी विनोद पांडेय के अनुसार शनिवार रात किसी बात पर वरुण और अरुणा के बीच झगड़ा हुआ था। इस पर वरुण ने उसे एक थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद अरुणा किचन में चली गई थी। पुलिस पूछताछ में वरुण ने बताया है कि थोड़ी देर बाद उसने अपनी बेटी से कहा कि वह किचन में जाकर मम्मी से दूध लेकर पी ले।

तभी बेटी ने आकर बताया कि मम्मी किचन में नहीं हैं। इसके बाद तलाश शुरू की गई तो उसका शव नीचे पड़ा मिला। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed