फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Day-to-day collection in Indirapuram Rs 4.46 lakh robbery by agent

इंदिरापुरम में दिनदहाड़े कलेक्शन एजेंट से 4.46 लाख रुपये लूटे

Wed, 29 Mar 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद Updated Wed, 29 Mar 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Day-to-day collection in Indirapuram Rs 4.46 lakh robbery by agent
लूट - फोटो : डेमो फोटो

इंदिरापुरम के मंगल बाजार चौक के पास बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने बुधवार को दिनदहाड़े निजी कंपनी के कैश कलेक्शन एजेंट से 4.46 लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश एनएच-24 की ओर भाग निकले।

विज्ञापन


वारदात के दौरान बिना जानकारी दिए जनपद से बाहर रहने पर एसएसपी ने अभय खंड चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं, पुलिस सीसीटीवी की मदद से बदमाशों का पता लगाने में जुट गई है।             
विज्ञापन

     
मकनपुर गांव निवासी मोहित त्यागी नीति खंड-1 में ईको मनी ट्रांसफर कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर ऑफिस चलाते हैं। वह छोटे आउटलेट से रुपया इकट्ठा कर कंपनी के अकाउंट में डालते हैं। बुलंदशहर के नंगला गांव निवासी नीरज शर्मा उनके यहां कलेक्शन एजेंट का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे नीरज बाइक से टीला मोड़, भोपुरा, शालीमार गार्डन, राजेंद्र नगर, वैशाली आदि के आउटलेट से रुपये इकट्ठा कर नीति खंड स्थित ऑफिस लौट रहे थे। मंगल बाजार चौक पर नीले रंग की बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया।

पीछे बैठा युवक बाइक से उतरकर उनके पास आया और उनकी कमर पर तमंचा लगा दिया। वह कुछ समझते इससे पहले ही बदमाश ने उनसे बैग लूट लिया। साथ ही धमकी दी कि अगर शोर मचाया तो गोली मार देंगे। इसके बाद बदमाश एनएच-24 की ओर फरार हो गए। बैग में 4.46 लाख रुपये व अन्य जरूरी कागजात थे।

नीरज ने तुरंत कॉल कर मोहित को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीओ इंदिरापुरम अनिल कुमार और एसएचओ मौके पर पहुंचे और नीरज से बदमाशों की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।   
               
दो सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश, बाइक पर नहीं था नंबर                  
नीरज ने बताया कि आगे बैठे बदमाश ने हेलमेट लगाया था जबकि तमंचा लगाने वाले बदमाश ने चेहरे पर रूमाल बांध रखा था। बदमाशों की बाइक की नंबर प्लेट पर कोई नंबर ही नहीं था। ऐसे में पुलिस की चेकिंग पर भी सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस ने आसपास लगे दो सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो उसमें बदमाश भागते नजर आ रहे हैं। पुलिस को शक है कि नीरज ने वैशाली सेक्टर-3 के जिस आउटलेट से आखिरी बार रुपये कलेक्ट किए बदमाश वहीं से उसका पीछा कर रहे थे।       
           
चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर                  
वारदात के बाद अभय खंड चौकी इंचार्ज की लापरवाही सामने आने पर एसएसपी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि घटना के दौरान जब चौकी इंचार्ज से बात की गई तो वह जनपद से बाहर थे।

बिना जानकारी दिए जनपद से बाहर जाने को लापरवाही मानते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं।                 
 
48 घंटे में पांच लूट की घटनाओं से दहला टीएचए                  

बीते दो दिन में लगातार बाइक सवार बदमाशों की वारदातों से टीएचए के लोग दहशत में हैं। बुधवार को ही सुबह से दोपहर तक बदमाशों ने लूट की तीन वारदातों को अंजाम दे डाला। इंदिरापुरम में युवक से चेन लूट की कोशिश की गई, राजेंद्र नगर में महिला से मोबाइल लूट लिया जबकि दोपहर में कलेक्शन एजेंट को शिकार बनाया।

वहीं, मंगलवार को वसुंधरा और शालीमार गार्डन में बदमाशों ने ताबड़तोड़ दो घटनाओं को अंजाम दिया था। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस लगातार बैरिकेडिंग कर चेकिंग करे तो वारदातों को रोका जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed