फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dairy operator's home robbed, beaten on protest

डेयरी संचालक के घर डाका, विरोध पर पीटा

Thu, 11 Aug 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Thu, 11 Aug 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Dairy operator's home robbed, beaten on protest
अपराध - फोटो : अमर उजाला

 रेलवे लाइन से सटी बलवंतपुरा कालोनी में मंगलवार रात कच्छा बनियान गिरोह ने डेयरी संचालक के घर धावा बोल दिया। बदमाशों ने डेयरी संचालक और तीन महिलाओं को डंडे से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने सवा साल की बच्ची को भी जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


पीड़ित परिवार के मुताबिक बदमाश करीब दो लाख कीमत के जेवरात और 20 हजार की नगदी लूटकर ले गए। सूचना पर एसपी रुरल राकेश पांडेय, क्राइम ब्रांच, एसओजी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।बलवंतपुरा कालोनी में डेयरी संचालक जिले सिंह परिवार समेत रहते हैं। उनका बेटा संजय कुमार किराए पर कार चलता है।
विज्ञापन


मंगलवार रात वह नोएडा में था। घर पर जिले सिंह, पत्नी रतन देई, पुत्रवधू ममता और किराएदार रविंद्र की पत्नी रेखा मौजूद थीं। रविंद्र दिल्ली परिवहन निगम में बस चालक हैं। जिले सिंह ने बताया कि रात में करीब दो बजे पड़ोस में बंद मकान का ताला तोड़कर दीवार फांदते हुए सात-आठ बदमाश उनके मकान में आ घुसे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आते ही बदमाशों ने डंडा मारकर जिले सिंह और बाद में उनकी पत्नी रतन देई को बेहोश कर दिया। इसके बाद पुत्रवधू ममता और किराएदार के कमरे में घुसे। विरोध करने पर बदमाशों ने ममता की सवा साल की बच्ची को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने दोनों महिलाओं को भी डंडा मारकर बेहोश कर दिया।

किराएदार के कमरे से बदमाश पांच हजार की नगदी और करीब 50 हजार कीमत के जेवरात लूट ले गए। इसके अलावा उसके घर से छोटा संदूक लूटकर ले गए। पीड़ित के मुताबिक संदूक में 15 हजार की नगदी और करीब डेढ़ लाख कीमत के जेवरात थे।सुबह करीब चार बजे होश में आने पर पीड़ित परिवार ने शोर मचाया तब जाकर कालोनी में जाग हुई। बुधवार सुबह सूचना पर पुलिस पहुंची।

पुलिस पड़ताल के दौरान घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर डेयरी संचालक का संदूक मिल गया, मगर उसमें से जेवरात और नगदी गायब थे।


हाथ पैर जोड़कर बचाई महिलाओं ने अस्मत
ममता ने बताया कि बदमाशों की संख्या सात-आठ थी। सभी बदमाश सिर्फ कच्छा-बनियान पहने थे और हाथों में डंडा लिए थे। उम्र 25 से 28 साल थी। सभी आपस में समुदाय विशेष से जुड़े नाम लेकर बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने उनसे बदतमीजी करने की कोशिश की थी, मगर हाथ-पैर जोड़कर उन्होंने किसी प्रकार अपनी इज्जत बचाई।



उधर, एसओ बृजेश शर्मा ने बताया कि जिले सिंह के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज किया है। एसपी ग्रामीण राकेश पांडेय ने बताया कि इस वारदात के खुलासे में मोदीनगर पुलिस के साथ ही एसओजी और क्राइम ब्रांच की टीम को भी लगाया गया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed