{"_id":"5808fc634f1c1b722b703164","slug":"court-room-fire-burn-witness-box","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट रूम में लगी आग, विटनेस बॉक्स जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट रूम में लगी आग, विटनेस बॉक्स जला
ब्यूरो, अमर उजाला/ गाजियाबाद
Updated Fri, 21 Oct 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल कोर्ट परिसर स्थित एक न्यायालय में बृहस्पतिवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सवेरे सफाई करने पहुंचे कर्मचारी ने कोर्ट रूम से धुआं निकलता देखा तो तत्काल ही पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में डालने के बाद कोर्ट रूम का ताला तोड़ा गया और आग पर काबू पाया गया। इस आग में विटनेस बॉक्स और डायस का थोड़ा का हिस्सा जल गया। जानकारी के अनुसार कोर्ट संख्या-6 विगत कई माह से रिक्त चल रही है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सफाई कर्मचारी जब कोर्ट के बाहर बरामदों की सफाई के लिए पहुंचा तो कोर्ट संख्या 6 से धुआं निकलता दिखा। खिड़की से देखा तो अंदर आग लगी हुई थी। मामले की जानकारी जनपद न्यायाधीश को दी गई। अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में कोर्ट रूम का ताला तोड़ा गया।
विज्ञापन
कोर्ट में लगे सिलेंडर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। तब तक अग्निशमन की एक गाड़ी वहां पहुंच चुकी थी। जरा ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत यह रही कि इस आग में किसी प्रकार के रिकॉर्ड को नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने का कारण बिजली के तारों में शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। हालांकि इसके लिए जांच बैठा दी गई है।