{"_id":"579254ef4f1c1bc148c4be5b","slug":"councillor-murder-case-arrest-of-the-accused-met-the-cm-councilor","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी को डीएम से मिले पार्षद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पार्षद हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी को डीएम से मिले पार्षद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Sat, 23 Jul 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
gun
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्षद छोटेलाल की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके के लोगों ने शुक्रवार शाम कैंडल मार्च निकाला। बड़ी संख्या में लोग विजयनगर थाने भी पहुंचे। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि वह आरोपियों की गिरफ्तारी करने में देर कर रही है।
विज्ञापन
पार्षद छोटेलाल के भाई सतेंद्र ने बताया कि भाई का शव शाम पांच बजे आया। अंतिम यात्रा के दौरान कालोनी के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। अंतिम संस्कार के बाद लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। वहीं, सीओ फर्स्ट ने बताया कि विजयनगर पुलिस ने एक नामजद महिला आरोपी अफसाना उर्फ अंधी को विजयनगर इलाके से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बता दें कि नगर निगम के विजयनगर से वार्ड-18 के पार्षद छोटे लाल की बुधवार रात लाठी-डंडो और रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पार्षद के भाई ने पड़ोस के ही चार युवकों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि छोटेलाल ने कालोनी में सैक्स रैकेट और शराब के अवैध कारोबार का विरोध किया था। इसी के चलते उनकी हत्या की गई।
विज्ञापन
छोटेलाल मूलरूप से बलिया के बड़ा कुरेन गांव का रहने वाले थे। छोटे लाल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर लगातार तीसरी बार पार्षद चुने गए थे। परिजनों के मुताबिक बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे लाइट चले जाने पर छोटे लाल घर के बाहर बेंच पर जाकर सो गए। थोड़ी देर बाद ही 4-5 लोगों ने उन पर लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर दिया था।
आरोपी गिरफ्तारी नहीं हुए तो जाम करेंगे एनएच-24
पार्षद के समर्थकों ने कहा कि अगर जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह लोग एनएच-24 को जाम कर देंगे। लोगों का कहना है कि अभी वह केवल शांतिपूर्ण तरीके से इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर वह सड़कों पर भी उतरकर इंसाफ की लड़ाई लड़ेंगे।