{"_id":"58b9b2c94f1c1b026e831483","slug":"contact-revolution-in-orissa-miscreants-looted-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ीसा संपर्क क्रांति में बदमाशों ने यात्रियों को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उड़ीसा संपर्क क्रांति में बदमाशों ने यात्रियों को लूटा
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Fri, 03 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
टिकट चेकिंग के दौरान फौजी ने टीसी को चलती ट्रेन से बाहर फेंका
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने शुक्रवार को आनंद विहार से उड़ीसा जाने वाली उड़ीसा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस निशाना बनाया। आनंद विहार रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सिविल ड्रेस पहने चढे़ चार बदमाशों ने खुद को जीआरपी कर्मी बताया था।
उन्होंने पुराने नोट ले जाने वालों के खिलाफ अभियान की बात करके यात्रियों के सामान की जांच की। इसके बाद करीब दर्जन भर यात्रियों से हजारों की नगदी लूट ली। गाजियाबाद में हिंडन बैराज के पास ट्रेन धीमी होने पर बदमाश कूदकर भाग गए।
आनंद विहार से उड़ीसा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह 7.05 बजे ली। ट्रेन चलते ही चार बदमाश जनरल बोगी में चढ़ गए। उन्होंने खुद को जीआरपी कर्मी बताया। बदमाशों का कहना था कि ट्रेन में पुराने नोटों की खेप जा रही है। इसलिए तलाशी लेनी है।
विज्ञापन
इतना सुनते ही यात्री घबरा गए। सिविल ड्रेस पहने बदमाशों ने यात्रियों के बैग भी चेक किए। उन्होंने सभी यात्रियों से पर्स से नगदी निकालकर हाथ में लेने को कहा।
जब दर्जन भर से ज्यादा यात्रियाें ने रुपये अपने हाथ में निकाल लिए तो बदमाशों ने चाकू दिखाकर उनसे रुपये लूट लिए। तब तक ट्रेन हिंडन बैराज के आसपास आ चुकी थी। ट्रेन धीमी होते ही बदमाश बोगी से कूदकर भाग गए।
एसपी रेलवे मुरादाबाद मंडल शगुन गौतम का कहना है कि यह घटना दिल्ली रीजन में हुई है। चूंकि उड़ीसा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस गाजियाबाद रुकती नहीं है। जब तक ट्रेन को रोका जाता, तब तक वह गाजियाबाद स्टेशन से निकल चुकी थी। कानपुर में भी पीड़िताें ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। शिकायत मिलती है तो उसे दिल्ली पुलिस को रेफर कर दिया जाएगा।
त्योहारों में बढ़ जाती हैं घटनाएं
त्योहार सीजन शुरू होते ही ट्रेनों यात्रियों के साथ लूटपाट की घटनाएं बढ़ जाती हैं। पूर्व में भी बदमाशों ने जनरल बोगी के साथ एसी कोच के यात्रियों को निशाना बनाया है। नई दिल्ली से गाजियाबाद के बीच मोबाइल और पर्स झपटमार गिरोह भी सक्रिय हो जाते हैं। जीआरपी ने अभी तक दर्जनों मोबाइल चोरों को पकड़ा है।