{"_id":"58bc4fd24f1c1be25ee7e6a0","slug":"company-received-15-new-complaints-against-ads","type":"story","status":"publish","title_hn":" एडीएस कंपनी के खिलाफ मिलीं 15 नईं शिकायतें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एडीएस कंपनी के खिलाफ मिलीं 15 नईं शिकायतें
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 05 Mar 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरडीसी में चल रही एडीएस कैश कंपनी के खिलाफ कविनगर पुलिस को 15 नईं शिकायतें मिली हैं। इनमें भी कंपनी पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली और गाजियाबाद निवासी शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, हजारों लोगों ने कंपनी की मेंबरशिप ली हुई थी।
कंपनी ने शुरुआती दो महीने में निवेशकों को छह रुपये प्रति लाइक के हिसाब से पैसे दिए थे, लेकिन दो माह बाद से पैसे आने बंद हो गए थे। सीओ सेकेंड मनीष मिश्र ने बताया कि इस संबंध में आई अन्य शिकायतों की भी जांच की जा रही है। मामले को नोएडा एसटीएफ और एसआईटी को भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। पुलिस की जांच में पता चला है कि संदीप गर्ग ने कंपनी को अक्तूबर 2016 में शुरू किया था। इसके बाद उसने एड और एजेंट्स के माध्यम से कंपनी से देश के कई राज्यों से करीब 30 हजार से अधिक लोगों को जोड़ा था। कंपनी ने जुड़ने के बाद लोगों से करीब 120 करोड़ रुपये निवेश कराए थे।
विज्ञापन
बता दें 14 फरवरी को एड्स कैश कंपनी द्वारा ठगी का मामला सामने आया था। इसके बाद से अब तक इस मामले में कविनगर पुलिस को करीब 50 शिकायतें मिल चुकी हैं। साथ ही एफआईआर भी दर्ज हो चुकी हैं।